40 फीट ऊंचा टावर, 42 डिग्री तापमान...मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी जोड़ा शादी की जिद पर अड़ा, तीन घंटे चला फिल्मी ड्रामा
अजब प्रेम की गजब कहानी...गांव की मोहब्बत और परिजन का शादी से इंकार, फिर दिखा गजब का ड्रामा। दरअसल शिवपुरी जिले के गणेशखेड़ा गांव में एक युवक-युवती प्रेम करते हैं। वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन बीच में आ गए। इंकार सुनकर दोनों मोबाइल के 40 मीटर ऊंचे टॉवर पर चढ़कर बैठ गए, करीब 3 घंटे तक गांव में हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा...
शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में अपनी शादी की मांग को लेकर एक प्रेमी जोड़े ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया। भीषण गर्मी में 40 मीटर ऊंचे टावर पर कपल को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। करीब तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस की समझाइश पर दोनों नीचे उतरे।
मोबाइल टावर पर चढ़ गए और करने लगे शादी कराने की मांग
बताया जाता है कि गणेशखेड़ा गांव निवासी मोहर सिंह आदिवासी और ललिता आदिवासी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते से नाराज थे। परिजनों के इनकार से परेशान होकर दोनों ने यह कदम उठाया। सोमवार दोपहर में दोनों अचानक गांव में लगे जिओ कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गए। सोमवार को तापमान करीब 42 डिग्री था। इतनी गर्मी में ऊंचे टावर पर युवक-युवती को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ऊपर से ही शादी कराने की मांग करने लगे।
परिजन शादी को तैयार नहीं, इसलिए टावर पर चढ़े
युवक-युवती एक दूसरे से करते हैं प्रेम
- दोनों के परिजन इस रिश्ते को मानने तैयार नहीं
- परिजन ने शादी से कर दिया इंकार
- मोबाइल के मीटर ऊंचे टावर पर चढ़कर बैठे
- 3 घंटे चलता रहा हाई प्रोफाइल ड्रामा
पुलिस ने मान मनोवल के बाद दोनों को नीचे उतरवाया
युवक व युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा इस कपल की करीब तीन घंटे तक मान-मनौव्वल चलती रही। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने शादी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों नीचे उतरने को तैयार हुए। नीचे उतरने के बाद पुलिस दोनों को तेंदुआ थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई।
- Log in to post comments
- 8 views