शाहजहांपुर: शादी में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, सिपाहियों की वर्दी फाड़ी और नेम प्लेट नोच डाली
यूपी के शाहजहांपुर में एक शादी में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ही लोगों ने हमला कर दिया। सिपाहियों की वर्दी फाड़ डाली और नेम प्लेट नोच डाली।
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थान क्षेत्र के हैदरपुर गांव में दूरी की बाजी के पैसे मांगने को लेकर जमकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस के दो सिपाहियों के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के मदनपुर के हैदरपुर गांव निवासी राजेंद्र बग्घी चलाने का काम करते हैं। रविवार की रात वो अपनी बग्गी अमरपाल सिंह के घर शादी में ले गए थे। इसी बीच दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष में पैसे देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राजेंद्र ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ बारातियों ने जमकर मारपीट की। सिपाहियों की वर्दी फाड़ डाली और नेम प्लेट भी नोच ली। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।
पीआरवी के दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मुकदमा पंजीकृत कर 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है, जिसमें में एक महिला भी शामिल है।
सौरभ दीक्षित, पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं पुलिसकर्मियों को मारते हुए नजर आ रही हैं। घटना के बाद पीआरवी के दोनों सिपाहियों ने थाने में सूचना दी। थाने से अतिरिक्त बल पहुंचने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, बातचीत में सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है।
- Log in to post comments
- 7 views