Skip to main content

बिथरी चैनपुर विधायक डाॅ राघवेंद्र शर्मा को आधुनिक परशुराम की उपाधि से किया सम्मानित

बिथरी चैनपुर के विधायक डाॅ राघवेंद्र शर्मा को " आधुनिक परशुराम की उपाधि से सम्मानित किया गया
हम आधुनिक बनें और नये समाज का नव निर्माण करें
   - डाॅ. राघवेंद्र शर्मा,  विधायक

बरली: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा भगवान् परशुराम जी के जन्मोत्सव के पांचवें और अंतिम दिन  त्रिलोक चंद्र डिग्री कालेज पर बिथरी चैनपुर के विधायक डाॅ राघवेंद्र शर्मा को आधुनिक परशुराम की उपाधि से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संरक्षक महंत केदार दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष बी एल पाठक, प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा , मंडल महामंत्री विशाल शर्मा  , कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र शर्मा और अनिल शुक्ला ने पगड़ी, उत्तरीय, प्रशस्तिपत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह्, मोती की माला से सम्मानित किया। प्रशस्तिपत्र का वाचन राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और डाॅ राघवेंद्र शर्मा को भेंट किया। 
     कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान् परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का वाचन किया गया। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र शर्मा ने दिया और आए हुए सभी लोगों को तिलक लगाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। 
    अपने संबोधन में सम्मानित डाॅ राघवेंद्र शर्मा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज समाज और देश में रचनात्मक कार्य करने की आवश्यकता है  क्योंकि भगवान् परशुराम ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए ही काम किया और सारी मानवता के लिए आदर्श बन गये। भगवान् परशुराम के शस्त्र- शास्त्र की शिक्षा को आधुनिक संदर्भों में समझने की जरूरत है कि हम आधुनिक शिक्षा ग्रहण करें और आधुनिक शस्त्रों से समाज एवं देश को मजबूत करें। नये समाज का नव निर्माण आज की प्रमुख जरूरत है। 
   अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष बी एल पाठक ने आज के युग में संगठन की शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान् परशुराम ने शस्त्रों की शिक्षा कर्ण, भीष्म और द्रोणाचार्य के साथ भगवान् राम को भी दी। उन्होंने जीती हुई भूमि गरीब लोगों में उनके आर्थिक हित के लिए वितरित कर दी। 
      पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान् परशुराम ने अपने समय में भी मानवता के कल्याण के लिए कार्य किया और यही मानवता के कल्याण का कार्य हम सबको करना है, क्योंकि आज समाज को इसी चेतना की आवश्यकता भी है। 
   राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने अपने उदबोधन में कहा कि पुरुषों के साथ महिलाओं को भी आगे बढ़कर नये समाज का निर्माण करना है, ताकि देश की आधी आबादी भी भगवान् परशुराम के आदर्शों को प्रसारित करने में अपना योगदान दे सके। 
    मीरगंज के विधायक डाॅ डी सी वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। डाॅ वर्मा ने भगवान् परशुराम की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान् परशुराम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। 
   कार्यक्रम में उपस्थित अरुण शुक्ला, संजीव कुमार अवस्थी, अमित मिश्रा, लवलेश पाठक, प्रखर पाठक, पंकज उपाध्याय, विशाल शर्मा, अशोक उपाध्याय, अजयराज शर्मा और मयंक शंखधार ने भी भगवान् परशुराम के अनेक आदर्शों की चर्चा की और उनके पालन की अपील की।
     इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने ब्राह्मण बंधुओं से अपील की कि अपने विचारों एवं सोच को आधुनिक संदर्भों में विस्तृत करें, क्योंकि जैसा आचरण ब्राह्मण करते हैं, वैसा ही आचरण समाज के अन्य वर्ग भी करते हैं। 
    सभी अतिथियों को उत्तरीय, स्मृति चिन्ह्, पगड़ी और मोतियों की माला से सम्मानित किया गया। 
   इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, अंकित शुक्ला, शिवम् शर्मा, मुकेश पांडे, डाॅ मनोज मिश्रा, सचिन शर्मा, अनिल शुक्ला, देवेंद्र शर्मा, वचन सारस्वत, जितेंद्र कुमार मिश्रा, संजीव अवस्थी, पंकज उपाध्याय, विशाल शर्मा, रामावतार पाराशर, दिनेश कुमार शर्मा, हरिओम गौतम, मयंक शंखधार, महंत केदारनाथ, शिवकुमार शर्मा, राजीव मिश्रा, रामप्रसाद शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद कुमार उपाध्याय, भानुप्रकाश शर्मा, लवलेश दुबे, ईश पाल दीक्षित, अमित पाठक, सुनील शर्मा, अजय उपाध्याय, विमल शर्मा, अंकित शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, अशोक मिश्रा, रवि पांडे, राकेश शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, हरिओम अवस्थी, दीपक शुक्ला, रामबाबू अवस्थी, रिषभ तिवारी, मुकेश मिश्रा, संजीव शर्मा, दक्ष मिश्रा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 
    कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया और सभी का आभार देवेंद्र शर्मा और अनिल शुक्ला ने व्यक्त किया। 
    

News Category