उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 ऑफलाइन लिखित परीक्षा को लेकर विद्यालय का किया निरीक्षण
जौनपुर समाचार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2026 ऑफलाइन लिखित परीक्षा के सिलसिले में केराकत प्रभारी निरीक्षक करने अरविंद कुमार पांडे ने थाना केराकत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राजकीय महिला महाविद्यालय मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2026 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के सिलसिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क दिखाई दिया।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक केराकत अरविंद कुमार पांडे ने क्षेत्र के अंतर्गत डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
- Log in to post comments
- 6 views