जौनपुर: थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा अवनिन्द कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह निवासी कैथी शंकरपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-168/26 धारा- 303(2)/317(2)/317(5)/61(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित चोरी गये रायल इनफिल्ड बुलेट मोटरसाईकिल के साथ निकट पहलवान ढाबा, आजमगढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
अवनिन्द कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह निवासी कैथी शंकरपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरण-
एक चोरी गयी गाडी बुलेट जिसका न0- UP 62 BP 6661 (सफेद रंग)
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-168/26 धारा- 303(2)/317(2)/317(5)/61(2) बी0एन0एस0 थाना लाइनबाजार जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह,चौकी प्रभारी टी0डी0 कालेज, थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
का0 शिवम कुमार थाना लाइन बाजार जौनपुर ।
का0 दिनेश प्रसाद थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
- Log in to post comments
- 6 views