Skip to main content

जौनपुर: एसएसपी जौनपुर ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

एसएसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।