Skip to main content

 

बरेली से शुरू हुई अहिंसा के रास्ते किसान न्याय पदयात्रा हापुड़ पहुंची 

आज पदयात्रा के 13 वा दिन

हापुड़ (पिलखुवा), 03 मई 2026 — अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चल रही किसान न्याय पदयात्रा आज हापुड़ जिले में पहुंच गई।

किसान न्याय सत्याग्रह समिति एवं पदयात्रा के संयोजक डॉक्टर हरीश गंगवार  ने बताया कि आज पदयात्रा के 13वें दिन ग्राम पंचायत गालन्द के सैकड़ों किसान भाइयों ने हर्षोल्लास के साथ पदयात्रा का  भव्य स्वागत किया तथा अटूट समर्थन दिया।
किसानों ने हाथों में तिरंगा थामकर यात्रा का स्वागत किया। फूल-मालाएं पहनाकर और नारों के साथ एकता का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अहिंसा, शांति, किसान एकता और न्याय का संदेश पूरे हापुड़ जिले में गूंज उठा।


डॉ. हरिश गंगवार के संयोजन में चल रही इस पदयात्रा को गालन्द में अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। ग्राम पंचायत गालन्द के सभी किसान भाइयों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनहोने कहा कि किसानों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

उनहोने  कहा कि चार करोड़ रुपये की लूट का मामला किसानों के साथ किया गया सबसे बड़ा अन्याय है। इस लूट में किसानों को न्याय दिलाने के लिए अहिंसात्मक तरीके से चल रही इस पदयात्रा और सत्याग्रह को पूरे क्षेत्र में भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “किसान न्याय की यह लड़ाई अब और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगी और हम अपने हक की लड़ाई तब तक नहीं छोड़ेंगे, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।”

यह पदयात्रा पूरे उत्तर प्रदेश के किसानों को एक मंच पर ला रही है और किसान हितों, फसलों के उचित दाम, कर्जमाफी तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है।

आज पदयात्रा मे डा हरीश गंगवार ,विपिन पटेल, आकाश पटेल ,अरविंद पटेल ,जगदीश सरन ,सतीश सैनी ,ज़ाहिद अली, तरुण पटेल आदि उपस्थित रहे।

जय जवान, जय किसान
किसान एकता ज़िंदाबाद
भवदीय 
डॉ. हरीश गंगवार
संयोजक, किसान न्याय सत्याग्रह एवं पदयात्रा
मोबाइल 9412603772

News Category