Skip to main content

बरेली के भक्तों ने बाबा बर्फानी भंडारे के लिए भेंट की कॉफी मशीन, श्रद्धालुओं के सहयोग से बढ़ा सेवा कार्य का उत्साह

RGANews Bareilly 

बरेली बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान दोमेल-बालटाल क्षेत्र में लगने वाले भंडारे हेतु बरेली के श्रद्धालुओं ने शिव शक्ति मानव सेवा समिति को कॉफी मशीन भेंट कर सेवा कार्य में सहयोग दिया। यह कॉफी मशीन बरेली के जेके सक्सेना, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, पुत्तन सक्सेना एवं विवेक मिश्रा सहित अन्य भक्तों की ओर से समिति को प्रदान की गई।

इस अवसर पर बाबा अमरनाथ यात्रा में हर वर्ष शामिल होने वाले जत्थे के प्रधान पुत्तन सक्सेना ने बताया कि बरेली से श्रद्धालुओं का जत्था प्रतिवर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होता है। यात्रा के दौरान दोमेल-बालटाल में शिव शक्ति मानव सेवा समिति द्वारा लगाए जाने वाले भंडारे में श्रद्धालु विश्राम करते हैं तथा सेवा कार्यों में सहयोग भी प्रदान करते हैं।

समिति के प्रधान संजय पाराशरी ने कहा कि बरेली के भक्तों विशेषकर पुत्तन सक्सेना और विवेक मिश्रा का समिति को हमेशा सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जे.के.सक्सेना एवं पुत्तन सक्सेना द्वारा कॉफी मशीन भेंट कर श्रद्धालुओं और सेवा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, जे.के. सक्सेना, नीरज आनंद, निर्भय सक्सेना, विजय सिंह, शुभम ठाकुर, सुयोग्य सिंह, अशोक शर्मा ‘लोटा मुरादाबादी’, शंकर लाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।

News Category