Skip to main content

Lucknow: योगी कैबिनेट विस्तार संपन्न 6 नए मंत्री, 2 का प्रमोशन, 2027 चुनाव को देखते हुए ब्राह्मण-पिछड़ा-दलित समीकरण साधा

RGANews Lucknow 

भूपेंद्र सिंह चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री, अजीत पाल-सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार, कृष्णा पासवान-कैलाश राजपूत समेत 4 नए राज्य मंत्री शपथबद्ध

लखनऊ, 10 मई 2026: योगी आदित्यनाथ सरकार का कैबिनेट विस्तार आज राजभवन में संपन्न हो गया। इस विस्तार में 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जबकि 2 राज्य मंत्रियों का प्रमोशन कर स्वतंत्र प्रभार दिया गया।

भूपेंद्र सिंह चौधरी और मनोज पांडेय को कैबिनेट में जगह
विस्तार में भूपेंद्र सिंह चौधरी और मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं का अनुभव और संगठन में पकड़ को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को राज्य मंत्री से प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है। वहीं कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने नए राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

2027 विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक समीकरण पर फोकस
राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस विस्तार में ब्राह्मण, पिछड़ा और दलित समन्वय को प्रमुखता दी गई है। सरकार ने 2027 के आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है।

शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

News Category

Place