जौनपुर: अब “फाइल दबाओ और समय बिताओ” वाला सिस्टम शायद ज्यादा दिन चलने वाला नहीं डीएम का निर्देश लापरवाही पर सीधी कार्रवाई
चार्ज संभालते ही डीएम सैमुअल पॉल एन. ने साफ संकेत दे दिया है कि लापरवाही अब सीधे कार्रवाई तक पहुंचेगी।
सदर तहसील में धारा-24 पैमाइश के 139 और पत्थरगड्डी के 84 मामले वर्षों से लंबित पड़े थे। मामला सामने आते ही राजस्व निरीक्षक पर निलंबन की कार्रवाई हो गई।
सोचिए… जिन मामलों में जनता चक्कर काटती रही, वो फाइलें आखिर किस “आराम” में थीं?
अब कई दफ्तरों में कुर्सियों से ज्यादा फाइलें कांप रही हैं… क्योंकि लंबे समय से जमे कर्मचारियों को पहली बार लग रहा है कि काम भी पूछे जाएंगे।
जनता को अफसर नहीं, जवाबदेह प्रशासन चाहिए… और फिलहाल जौनपुर में उसकी शुरुआत दिख रही है।
वही अंगद की तरह से सालों से एक ही पटल पर जनता का खून चूसने वाले कर्मचारियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है कही इस बार उनका नम्बर तो नहीं।
- Log in to post comments
- 6 views