किसान न्याय पदयात्रा अहिंसा के रास्ते को बड़ा आश्वासन
RGANews Bareilly
किसान न्याय पदयात्रा के संयोजक डॉ हरीश गंगवार ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निर्देश पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला जी ने ‘किसान न्याय पदयात्रा अहिंसा के रास्ते’ के पदयात्रियों को बड़ा आश्वासन दिया कि किसानों के हक की लड़ाई में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का पूरा कानूनी खर्च किसान कांग्रेस वहन करेगी।
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कहा, “कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ है। उनका हक और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
अखिल भारतीय कांग्रेस किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला जी ने ‘किसान न्याय पदयात्रा अहिंसा के रास्ते’ के सभी पदयात्रियों को विश्वास दिलाया है कि बरेली मंडल के जिला बदायूँ (बगरैन, वजीरगंज थाना) स्थित उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गोदाम से दिसंबर 2025-जनवरी 2026 के दौरान लगभग 1031 मीट्रिक टन (10,000+ कुंटल) धान एवं गेहूँ के बीज की लूट/धोखाधड़ी की गंभीर घटना का संज्ञान लेकर किसानों के हक की लड़ाई में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का पूरा कानूनी खर्च उठाएगी किसान कांग्रेस I
श्री शुक्ला जी ने कहा कि किसान भाइयों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसान कांग्रेस हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि कोई भी किसान आर्थिक कारणों से न्याय की लड़ाई नहीं छोड़ेगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री अविनाश पांडे जी ने कहा कि पार्टी किसानों के हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी रहेगी।
यूथ लीडर एवं उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तरुण पटेल ने कहा कि अब कोई किसान न्याय की लड़ाई आर्थिक तंगी के कारण अधूरी नहीं छोड़ेगा। हमारी समिति इस अभियान को पूरे देश में और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।”
दिनेश दादा ने कहा, “यह सिर्फ वादा नहीं, बल्कि किसानों के साथ की गई सच्ची प्रतिबद्धता है। अब किसान बिना किसी चिंता के अपना संघर्ष जारी रख सकते हैं।
कमर गनी ने कहा, “किसान न्याय पदयात्रा अब और अधिक सशक्त हो गई है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के इस फैसले से पूरे किसान समुदाय में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।”
इस पहल से किसान संगठनों और पदयात्रियों में जबरदस्त उत्साह व्याप्त है। वे मान रहे हैं कि अब किसानों की आवाज और मजबूती से उठेगी तथा उनके न्यायपूर्ण मांगों को पूरा कराया जाएगा।
उपस्थित लोगों में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष अलपसंख्यक कागेस कमर गनी, डॉ हरीश कुमार गंगवार ,बिपिन पटेल, जगदीश सरन ,प्रोफ़ेसर यशपाल सिंह ,उल्फ़त सिंह ठकेरिया, हरवीर सिंह बौबी, अरविंद पटेल, सुरेश दिवाकर , रोआव अहमद, राम रतन गंगवार , सतीश सैनी ,जगदीश सरन, ओम पाल गंगवार , सुधांशु गंगवार आदि उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 5 views