Skip to main content

थाना सरायख्वाजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर लूट-पाट एवं धोखाधड़ी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

RGANews Jaunpur 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस उपनिरीक्षक श्री विवेकानन्द सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर काजीबाजार चौराहे से आगे संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं जामा तलाशी के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 29.04.2026 को उन्होंने हरियाणा निवासी सुभाषचन्द्र नामक व्यक्ति को शादी कराने का झांसा देकर ग्राम कोहड़ा मठ के पास बुलाया था। वहां तीनों अभियुक्तों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा उसके पास से ₹80,000 नकद एवं पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया। अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार लोगों को शादी का झांसा देकर बुलाते हैं और उनसे लूटपाट करते हैं। उक्त घटना के संबंध में थाना सरायख्वाजा पर मु0अ0सं0-262/2026 पंजीकृत है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त देवेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रिशभ के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों को उनके अपराध एवं धाराओं से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण आपराधिक इतिहास व बरामदगी का विवरण-*
*1.जयकिशन पुत्र इन्द्राज निवासी पाण्डेय उर्फ पुरुषोत्तमपुर, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर।*
1. मु0अ0सं0-262/2026 धारा 318(4), 115(2), 309(6), 351(3) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-271/2024 धारा 115(2), 351 बीएनएस थाना कोतवाली, जौनपुर।
3. मु0अ0सं0-63/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
4. मु0अ0सं0-351/2023 धारा 323, 504, 506, 325 भादवि थाना लाइन बाजार, जौनपुर।
*2.देवेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रिशभ पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी हमजापुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर ।*
1. मु0अ0सं0-262/2026 धारा 318(4), 115(2), 309(6), 351(3) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-63/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
3. मु0अ0सं0-588/2025 धारा 191(2), 351(2), 352 बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
*3.सचिन पुत्र सुरजबलि निवासी जासोपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।*
1. मु0अ0सं0-262/2026 धारा 318(4), 115(2), 309(6), 351(3) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-63/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
3. मु0अ0सं0-27/2026 धारा 317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।

*बरामदगी का विवरण*
1. अभियुक्तों के पास से 5000 रु0 नगद, एक एप्पल कंपनी, एक मोटरोला कंपनी तथा वीवो, नारजो एवं पोको कंपनी के 05 मोबाइल फोन बरामद हुए।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री विवेकानन्द सिंह, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
3. मुख्य आरक्षी चन्द्रेश सिंह, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
4. आरक्षी मिथलेश कुमार, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।