Skip to main content

औद्योगिक गलियारे के विरोध में किसानों की पदयात्रा, डॉ. रवि नगर बोले- “शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे”

भीषण गर्मी में सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल, किसानों को जागरूक करने के लिए कल भी निकलेगी पदयात्रा
बरेली: औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में गुरुवार को पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा आंवला क्षेत्र के भरताना गांव से शुरू हुई, जिसमें गांव के सैकड़ों लोग भीषण गर्मी के बावजूद शामिल हुए और किसान हितों के समर्थन में नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
पदयात्रा के दौरान किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि सरकार औद्योगिक गलियारे के नाम पर किसानों की जमीन का बहुत कम मुआवजा देना चाहती है, जो किसानों का शोषण है। उन्होंने कहा कि किसान एकता संघ किसी भी कीमत पर किसानों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं करेगा।
डॉ. रवि नगर ने कहा, “मैं भले ही पेशे से चिकित्सक हूं, लेकिन किसान का बेटा हूं। किसानों के साथ अन्याय के खिलाफ यह लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।”
उन्होंने बताया कि पदयात्रा भरतना गांव से शुरू होकर भीकमपुर होते हुए मकरंदपुर ताराचंद में शाम करीब 3:30 बजे समाप्त हुई। किसान नेता ने यह भी जानकारी दी कि किसानों को जागरूक करने के लिए 15 मई को भी पदयात्रा निकाली जाएगी, जो हजरतपुर से दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से किसान एकता संघ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, बहुरन लाल गुर्जर,ओम प्रकाश शर्मा पप्पू प्रधान जी, देवेंद्र सिंह,अनुभव शर्मा,वीरपाल, प्रेमनाथ, इसहाक अली, नाथू सिंह, रामौतार, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह, रामबाबू सक्सेना,
दाताराम सिंह,उपदेश शर्मा, नेपाल, अमर सिंह, नत्थू लाल पाल,बागेश यादव प्रधान जी,कल्यान मौर्य, जोगराजपाल, रामेश्वर दयाल, अचूराम शर्मा, दीपक शर्मा, वीरेश भगत जी,घनश्याम गुर्जर, राजेंद्र खलीफा, श्रीराम गौतम, धनपाल मौर्यआदि बड़ी संख्या में किसानउपस्थित रहे

News Category