Skip to main content

उत्तराखंड: मौसम का बदलेगा मिजाज, देहरादून समेत 8 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी

देहरादून:  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत कई जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

 

 

 


 

News Category