Skip to main content

मुरादाबाद: पीतल कारोबारी के घर 47 लाख की डकैती का खुलासा, बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 हिरासत में

गेट की चाबी से लेकर पैसे की लोकेशन तक दी जानकारी’, 3 दिन में SOG-नागफनी पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 2 कार और तमंचे भी बरामद

*मुरादाबाद नागफनी थाना क्षेत्र में पीतल कारोबारी के घर हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज 3 दिन में पर्दाफाश कर दिया। हैरानी की बात ये है कि इस वारदात की मास्टरमाइंड कारोबारी की 21 साल की बेटी अरीबा ही निकली। पुलिस ने अरीबा, उसके प्रेमी अरशद वारसी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 47.24 लाख रुपये नकद, 2 कार और 4 तमंचे बरामद हुए हैं।

‘8 साल से अफेयर, जाति अलग होने से शादी को तैयार नहीं थे पिता’
पूछताछ में आरोपी अरशद वारसी ने बताया कि उसका कारोबारी इमरान की बेटी अरीबा से 8-9 साल से प्रेम-प्रसंग था। इमरान जाति अलग होने की वजह से शादी के खिलाफ थे। अरीबा ने अरशद को बताया कि पिता के घर में हमेशा लाखों की नकदी रहती है। पैसे का लालच और शादी से इनकार ने दोनों को डकैती की प्लानिंग के लिए उकसाया।

अरीबा ने एक महीने पहले ही अरशद को घर की चाबियां दे दी थीं। वारदात वाली रात खुद मेन गेट खोलने का वादा किया था। अरशद ने कुलदीप, रवि और निक्की को साथ लिया। निक्की अपने दोस्त आदित्य, बिट्टू और 3-4 अन्य साथियों को लेकर आया। रात में तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट ले गए।

SOG-सर्विलांस की मदद से 3 दिन में खुला राज
11 मई की रात हुई इस वारदात के बाद SSP मुरादाबाद ने टीमों का गठन किया। नागफनी पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम ने CCTV फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की मदद से 14 मई को पांचों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अरशद वारसी, 27 साल, मकदूमपुर, अमरोहा
  2. कुलदीप, 26 साल, मनोहरपुर, मुरादाबाद
  3. रवि कुमार, 26 साल, बिजरा, अमरोहा
  4. निक्की, 19 साल, तिगरिया भूड, अमरोहा
  5. अरीबा, 21 साल, अकबर कम्पाउण्ड, नागफनी

बरामदगी: 47,24,000 रुपये नकद, 2 हुंडई XCENT कार, 5 मोबाइल, 3 तमंचे 315 बोर, 1 तमंचा 32 बोर और 6 कारतूस। केस में धारा 317(3) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट बढ़ाई गई है।

News Category