मुरादाबाद: 90 साल के बुजुर्ग का दर्द‘भू-माफिया से बचाओ मेरी जमीन, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
फर्जी अजमल खड़ा कर कोर्ट में पेश करने की साजिश’, 1981 में खरीदी 390 गज जमीन पर कब्जे की कोशिश, FIR के बाद भी बेखौफ हैं भू-माफिया
मुरादाबाद: 90 साल की उम्र में जब लोग आराम करते हैं, उस उम्र में अमरोहा निवासी मोहम्मद अजमल अपनी जिंदगी भर की पूंजी बचाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। बुजुर्ग ने DM मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र देकर हरथला की 390 वर्ग गज जमीन को भू-माफियाओं से बचाने की गुहार लगाई है।
2006 में दी थी पावर ऑफ अटॉर्नी, अब फर्जी तरीके से कब्जे की साजिश
मोहम्मद अजमल पुत्र इकराम उल्लाह ने बताया कि उन्होंने साल 1981 में हरथला में 390 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। 18 जनवरी 2006 को रईस अहमद पुत्र मकसूद अहमद के पक्ष में रजिस्टर्ड मुख्तार-ए-आम कर दिया था। आरोप है कि मुरादाबाद के कुछ भू-माफिया अब इस कीमती जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।
बुजुर्ग का दर्द छलका, “ये लोग फर्जी ‘अजमल’ बनाकर कोर्ट में पेश करने की साजिश रचते हैं।” अजमल साहब अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाना चाहते हैं, लेकिन डर है कि भू-माफिया हमला कर देंगे।
पहले भी हुई FIR, एक आरोपी गया था जेल- फिर भी नहीं रुक रहा आतंक
प्रार्थना पत्र में अजमल ने बताया कि इस मामले में पहले भी FIR दर्ज हुई थी। एक आरोपी जेल भी गया था, लेकिन भू-माफिया अब भी सक्रिय हैं। बुजुर्ग ने प्रशासन से मौके पर जमीन की जांच कराने की मांग की है। कहा कि अगर कागजात सही हैं तो सुरक्षित तरीके से चारदीवारी बनाने की इजाजत दी जाए और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
अपने दावे के समर्थन में अजमल ने बैनामा की कॉपी, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की डिग्रियां, आधार कार्ड और पुरानी FIR की प्रतियां भी लगाई हैं। 90 साल के बुजुर्ग की ये लड़ाई अब प्रशासन के दरवाजे पर इंसाफ मांग रही है।
- Log in to post comments
- 5 views