Skip to main content

बरेली जिला अस्पताल में सनसनी’, बर्न वार्ड में फंदे से लटका मिला बार्ड बॉय का शव

ड्यूटी पर आया था प्रदीप पाठक’, रात 8 बजे कमरे में मिली लाश- स्टाफ के उड़े होश, पुलिस जांच में जुटी

बरेली: जिला अस्पताल के बर्न वार्ड से शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। ड्यूटी पर आए 50 वर्षीय बार्ड बॉय प्रदीप पाठक का शव फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा खोलते ही स्टाफ के होश उड़ गए। अस्पताल में आत्महत्या की खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई।

रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे, रात 8 बजे मिला शव
किला थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला बड़ा बाजार निवासी प्रदीप पाठक पुत्र चंद्रपाल पाठक जिला अस्पताल में बार्ड बॉय थे। शुक्रवार को रोज की तरह ड्यूटी पर आए थे। रात करीब 8 बजे वह बर्न वार्ड के एक कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर न आने पर स्टाफ ने तलाश की। कमरे में अंदर का मंजर देख सब सन्न रह गए। प्रदीप फंदे से लटके मिले।

पत्नी-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, वजह तलाश रही पुलिस
मृतक प्रदीप अपने पीछे पत्नी और शादीशुदा बेटी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन प्रदीप ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

News Category