Skip to main content

बरेली: चोट के निशान और खून से सना चेहरा,  खेत में मिली छात्रा की लाश से दहशत

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है. उसका शव खेत में पड़ा मिल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RGANews Bareilly 

बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ा बाईपास के पास खना गोटिया गांव जाने वाले रास्ते पर खेत में एक छात्रा का शव पड़ा मिला. खेत की तरफ गए कुछ लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही सीबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. थोड़ी ही देर में फील्ड यूनिट, एसएसपी अनुराग और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि जिस जगह शव मिला, वहां आसपास काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही. पुलिस ने मौके को घेरकर जांच की और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की. छात्रा के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए. हालत देखकर गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस भी शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

खेत में मिला छात्रा का शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल अभी तक छात्रा की पहचान नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक छात्रा की उम्र करीब 18 साल लग रही है. उसने जो कपड़े पहन रखे थे, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी स्कूल की छात्रा हो सकती है. इसी वजह से पुलिस अब आसपास के स्कूलों से भी संपर्क कर रही है, ताकि छात्रा की पहचान हो सके।

गला दबाकर की गई हत्या’

मौके पर पहुंचे एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि छात्रा की गला दबाकर हत्या की गई है. शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।


 

News Category