बरेली: बोले केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा- जनता अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दे रही प्राथमिकता
भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली में खत्म हुआ ट्रैफिक जाम’, महाअभियान शुरू’, मंत्री-विधायक पहुंचे रिक्शे से- बोले वर्मा, ‘नेता खुद करें ऊर्जा बचत की शुरुआत’
बरेली: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को बरेली में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जब भी जनता से अपील हुई, देश ने बढ़-चढ़कर साथ दिया है। इसी का नतीजा है कि लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या खत्म हो गई है। वहां अब जाम नहीं लगता। बीएल वर्मा भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने बरेली पहुंचे थे।
स्पर्श रिजॉर्ट में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पीलीभीत रोड स्थित स्पर्श रिजॉर्ट में भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित और कार्यकर्ताओं के दम पर चलने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग जरूरी हैं। बरेली महानगर का यह वर्ग 19 सत्रों में चलेगा। इसमें संगठन की नीतियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।
विपक्ष पर साधा निशाना, ‘भारत दुनिया की टॉप इकोनॉमी बनने को तैयार’
विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीएल वर्मा बोले कि आज देश PM मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। दुनिया के बड़े देश भारत की नीतियों को फॉलो कर रहे हैं। आजादी के बाद इतने कम समय में भारत ने जो विकास की रफ्तार पकड़ी है, वो सबके सामने है। भारत मजबूती से दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने जा रहा है।
नेता पहुंचे रिक्शे से, दिया सादगी का संदेश
प्रशिक्षण कार्यक्रम में PM मोदी और CM योगी की अपील का असर दिखा। कई बड़े नेता गाड़ियों का काफिला छोड़कर रिक्शे और बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस पर बीएल वर्मा ने कहा कि आज दुनिया में ऊर्जा संकट है। पाकिस्तान में डीजल 500 रुपये लीटर बिक रहा है। भारत ने दूरदर्शिता दिखाते हुए कीमतों पर कंट्रोल रखा है। उन्होंने कहा कि जब भी संभव हो, हमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। बरेली में 17-18 गाड़ियों के काफिले की जगह नेता बस और रिक्शे से आए। ये दिखाता है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि देशहित में खुद पहल करते हैं। दिल्ली में भी अब बड़े अधिकारी मेट्रो और पूल कार यूज कर रहे हैं। इससे ईंधन बच रहा है और जाम से छुटकारा मिल रहा है।
*ये रहे मौजूद उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, गुलशन आनंद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Log in to post comments
- 8 views