Skip to main content

नबावगंज: सौ रुपये के लालच में गई 4 मासूमों की जान’, बरेली में अवैध गैस रिफलिंग से फटा सिलेंडर- महीने भर बाद तोड़ा दम

श्याम मोटर वर्कशॉप में मौत का खेल’, अजीत, आर्शिल, साहिल और फरमान की मौत- परिजनों ने DM से लगाई न्याय की गुहार

बरेली: नवाबगंज के बरखान रोड पर स्थित श्याम मोटर वर्कशॉप में अवैध गैस रिफलिंग का खूनी खेल 4 मासूमों की जिंदगी लील गया।

100-100 रुपये का लालच देकर ईको कार का सिलेंडर उठाने बुलाए गए अजीत, आर्शिल, साहिल रजा और फरमान की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब एक महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद चारों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चारों परिवारों में कोहराम मचा है।

चोरी-छिपे हो रही थी रिफलिंग, धमाके में झुलसे थे चारों बच्चे
बताया जा रहा है कि श्याम मोटर वर्कशॉप में लंबे समय से चोरी-छिपे अवैध गैस रिफलिंग का काम चल रहा था। आरोप है कि वर्कशॉप संचालक ने ईको कार का सिलेंडर उठवाने के लिए 4 मासूम बच्चों को 100-100 रुपये का लालच दिया। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि चारों बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

एक महीने चला इलाज, नहीं बच सकी जान- इलाके में आक्रोश
घायल अजीत, आर्शिल, साहिल रजा और फरमान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक महीने तक डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन चारों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जिलाधिकारी से न्याय और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। परिवारों का आरोप है कि इलाके में अवैध गैस रिफलिंग का धंधा खुलेआम चल रहा था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्सा है। लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

News Category