Skip to main content

बलिया: प्यार, शादी का सपना और फिर सेक्स…’, यूपी का ये मामला आपको चौंका देगा!

यूपी: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां थाना चित्तबड़ागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते 14 मई 2026 को एक पीड़िता ने थाना चित्तबड़ागांव में लिखित तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि गांव के ही रहने वाले जितेंद्र बिंद पुत्र महंत बिंद ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से साफ मुकर गया।

इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में पुलिस ने गंभीर धाराओं बी एन एस की धारा 69 ल, 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की तफसीस में जुट गई थी।

मुकदमा दर्ज होने होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आज 16 मई को चित्तबड़ागांव थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था और वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए गश्त कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली और पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और सुबह लगभग 9:20 बजे आरोपी जितेंद्र बिंद को सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

News Category