Skip to main content

लखनऊ: PCS अधिकारियों के तबादलों के बाद अब कई अफसर अपने ट्रांसफर को रद्द करवाने, मनचाही जगह पर डायवर्ट करवाने के प्रयासों में जुटे 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए बड़े पैमाने पर PCS अधिकारियों के तबादलों के बाद अब कई अफसर अपने ट्रांसफर को रद्द करवाने या मनचाही जगह पर डायवर्ट करवाने के प्रयासों में जुट गए हैं |

प्रशासनिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई PCS अधिकारी राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर संपर्क साधकर अपने तबादले में बदलाव कराने की कोशिश कर रहे हैं |

कुछ अधिकारी ऐसे भी बताए जा रहे हैं जो नई तैनाती से संतुष्ट नहीं हैं और पुराने जनपद या पसंदीदा जिले में बने रहने के लिए सक्रिय हो गए हैं |

प्रदेश में यह पहले भी देखा गया है कि जब-जब बड़े स्तर पर PCS अधिकारियों के तबादले हुए, तब कुछ अफसर अपना ट्रांसफर रुकवाने या आदेश में संशोधन करवाने में सफल रहे हैं। इसी वजह से मौजूदा तबादला सूची में भी आगे बदलाव की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं हो रही हैं |

Place