Skip to main content

बरेली:भाजपा प्रशिक्षण महाभियान–2026 में संगठन मजबूती और बूथ प्रबंधन पर दिया जोर

RGANews Bareilly 

बरेली: स्पर्श रिजॉर्ट, पीलीभीत बायपास, बरेली में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करता है। कार्यक्रम में टिफिन बैठक, मन की बात कार्यक्रम, मीडिया प्रबंधन और AI तकनीक के बेहतर उपयोग पर भी चर्चा की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, वर्ग प्रभारी एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और सेवा भावना को भाजपा की पहचान बताया।
मीडिया पैनलिस्ट दीपक सोनकर एवं प्रोफेसर रविंद्र सिंह ने मीडिया प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समापन सत्र में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सांसद छत्रपाल गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Category