बरेली:पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र से पड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
RGANews Bareilly
Bareilly: मामला बरेली के बिहारीपुर मेंमरान क्षेत्र की रहने वाली हूरबानो पत्नी शावेज खान का आरोप है मेरी देवरानी श्रीमती इरम खान पत्नी शाहरुख वली खा पुत्री शब्बू खा निवासी मुस्तफा मस्जिद बाकरगंज थाना किला क्षेत्र की रहने वाली है वह काफी लंबे समय से अपने मायके बाकरगंज थाना किला में रह रही है।
दिनांक 16-4-2026 पीड़ित की सास रेशमा कि अचानक मृत्यु हो गई थी। लगभग शाम 4-30 पर इरम खान अपने बहनोई इम्तियाज बहन शीना पत्नी इम्तियाज अपनी मां सन्ना खान कुछ अज्ञात महिलाओं के साथ घर में आ गई शादी में दिए दहेज का सामान मांगने लगी प्रार्थनी एवं आए रिश्तेदारों ने कहा अभी सास की मौत हुई है जनाजा घर में रखा है यह सब बातें अंतिम संस्कार करने के बाद हो जाएंगी परंतु वे सब लोग नहीं माने और गाली गलौज एवं झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने लगे और मोहल्ले में हंगामा खड़ा कर दिया।
उस वक्त प्रार्थनी के रिश्तेदार श्रीमती शाहीन पत्नी अफसर हुसैन निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरा थाना प्रेम नगर बरेली व कमाल हुसैन पुत्र तबारक हुसैन निवासी मोहल्ला बिहारीपुर मेमरान थाना कोतवाली बरेली भी मौजूद थे। शोर-शराबा देख स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तभी वह लोग धमकी देते हुए वहां से जाने लगे प्रार्थिनी का कहना है इसी दौरान इरम खान मौके का फायदा उठाते हुए घर में रखें सास एवं बच्चों के सोने के जेवरात कीमत लगभग 17 लाख कमरे से उठा ले गई तब से लगातार फोन पर आए दिन झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।
प्रार्थनी को अंदेशा है कि श्रीमती ईरम खा एवं उनके परिवार वाले कभी भी किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी परंतु अभी तक किसी प्रकार कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस घटना को लेकर पूरा परिवार भय व दहशत में है।
अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की कृपा करें जिससे प्रार्थनी के परिवार को न्याय मिल सके और वह सव भयमुक्त हो सकें।
धन्यवाद,
प्रार्थिनी
हूरबानो पत्नी शावेज खान
निवासी मोहल्ला बिहारीपुर मेमरान
थाना कोतवाली
जिला बरेली उ०प्र०
- Log in to post comments
- 12 views