Skip to main content

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव का ऐलान: नामांकन से मतगणना तक पूरी प्रक्रिया की तारीखें घोषित….

लालकुआं: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वर्ष 2026-2029 कार्यकाल के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान समिति ने चुनाव प्रक्रिया की पूरी समय-सारिणी घोषित कर दी है। इसके बाद व्यापारियों के बीच चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा और संजय जोशी ने नामांकन पत्रों की बिक्री से लेकर मतदान और मतगणना तक की सभी तिथियों की घोषणा कर दी है।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब विभिन्न पदों पर दावेदारी कर रहे व्यापारी नेताओं ने जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है। चुनाव को लेकर बाजार क्षेत्र में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।

इस दौरान चुनाव कार्यालय में सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार सेतिया, रंजीत बोरा, सुभाष नागर और दीप नयाल भी मौजूद रहे।

 

 

 


 

News Category