हल्द्वानी में 0001 नंबर पर लाखों की बोली, लेकिन इस नंबर को नहीं मिला कोई खरीदार
हल्द्वानी में वीआईपी और पसंदीदा वाहन नंबरों को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खास नंबर पाने के लिए लोग लाखों रुपये तक खर्च कर रहे हैं, जिससे परिवहन विभाग की आय भी लगातार बढ़ रही है। लेकिन इस बार एक ऐसा नंबर चर्चा में है, जिसे ऑनलाइन नीलामी में कोई खरीदार ही नहीं मिला।
परिवहन विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन बोली में यूके04एटी सीरीज के नंबरों की नीलामी कराई गई। इस दौरान 0001 नंबर के लिए लोगों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और इसकी सबसे ऊंची बोली 5.03 लाख रुपये तक पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर 0786 नंबर को एक भी खरीदार नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि 0786 नंबर का बेस प्राइज एक लाख रुपये रखा गया था। यही वजह है कि इस नंबर को लेकर लोगों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। खास बात यह है कि पिछले साल हुई नीलामी में भी यह नंबर नहीं बिक पाया था।
आरटीओ प्रशासन डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद दोबारा नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग महीने में दो बार बचे हुए नंबरों की बोली आयोजित कर सकता है।
दरअसल, वाहन मालिक अपनी पसंद, ज्योतिष, शुभ अंक और पुराने नंबरों के आधार पर वीआईपी नंबर लेने में रुचि दिखाते हैं। इसी वजह से परिवहन विभाग ने ऑनलाइन बोली प्रणाली लागू की है। विभाग की ओर से विभिन्न नंबरों के लिए दो हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का बेस प्राइज तय किया गया है।
- Log in to post comments
- 5 views