बरेली में चलती कार बनी आग का गोला’, IVRI पुल पर अफरा-तफरी- ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
HomeUncategorizedबरेली में चलती कार बनी आग का गोला', IVRI पुल पर अफरा-तफरी-...
बरेली: चलती कार बनी आग का गोला’, IVRI पुल पर अफरा-तफरी- ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
RGANews Bareilly
बरेली में चलती कार बनी आग का गोला’, IVRI पुल पर अफरा-तफरी- ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
‘इंजन से उठा धुआं, फिर भड़की लपटें’, दमकल ने पाया काबू- शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, बड़ा हादसा टला
बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर IVRI पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब डेलापीर की ओर जा रही एक महिंद्रा कार में अचानक भीषण आग लग गई। चलती कार से पहले धुआं निकला और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार साइड में रोकी और कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि युवक समय पर बाहर आ गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पल भर में कार के अगले हिस्से में फैली आग
दोपहर करीब 2 बजे की घटना है।
जानकारी के मुताबिक कार जैसे ही IVRI पुल पर चढ़ी, बोनट से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही इंजन में आग भड़क गई। लपटें देखकर पुल से गुजर रहे दूसरे वाहन भी रुक गए। कुछ ही सेकंड में आग ने कार के बोनट और अगले हिस्से को चपेट में ले लिया।
दमकल ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुल पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। इज्जतनगर पुलिस ने भी पहुंचकर भीड़ को हटाया और हालात संभाले। करीब 20 मिनट तक पुल पर जाम जैसे हालात रहे।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जांच शुरू
दमकल विभाग के शुरुआती जांच में कार में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और फायर टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। कार मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। राहत की बात ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है।
ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर ड्राइवर ने एक मिनट की भी देरी की होती तो वह आग की चपेट में आ सकता था। कार फ्यूल टैंक तक आग पहुंचती तो ब्लास्ट भी हो सकता था। ड्राइवर की सतर्कता से जान-माल का नुकसान बच गया।
- Log in to post comments
- 5 views