Skip to main content

अक्षय कुमार की सफल कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवी किस्त को लेकर बीते समय से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। आए दिन इस मूवी की स्टार कास्ट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अब जानकारी मिल रही है कि 80 के दशक का एक मशहूर एक्टर हाउसफुल 5 का हिस्सा बन गया है। आइए मामले को डिटेल्स में जानते हैं।

निर्माता साजिद नाडियाडवाल की सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में हाउसफुल का नाम टॉप पर रहता है। अक्षय कुमार स्टारर इस मूवी के अब तक 4 पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं और कमाल की बात ये है कि चारों के चारों सुपरहिट साबित हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का एलान बीते साल मेकर्स की तरफ से हाउसफुल 5के रूप में किया गया।

 इस फिल्म में कई फिल्मी सितारे नजर आने वाले हैं, जिनके नाम पर बीते समय में खूब चर्चा हुई है। अब खबर आ रही है कि 80 का दशक के सुपरस्टार भी हाउसफुल 5 का हिस्सा बनने जा रहा है। 

हाउसफुल 5 में हुई 67 साल के इस एक्टर की एंट्री

लंबे वक्त से देखा जा रहा है कि स्टार कास्ट को लेकर हाउसफुल 5 ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अभी कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी अक्षय कुमार की इस मूवी फरदीन खान और संजय दत्त जैसे कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखेंगे। लेकिन अब हाउसफुल 5 की कास्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ा गया है, जो 67 वर्षीय अभिनेता जैकी श्रॉफ का है। 

जी हां, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के आधार पर हाउसफुल 5 में जैकी श्रॉफ का एक अहम किरदार होने वाला है। 1983 में फिल्म हीरो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले जैकी कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी फेमस हैं। ऐसे में ये बात तो पक्की है कि वह हाउसफुल 5 में भी फैंस को हंसाने की कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। 

मालूम हो कि हाउसफुल 5 को लेकर अब तक अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख, संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और चंकी पांडे जैसे कलाकारों के नामों पर जिक्र हो चुका है। 

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5 

वैसे तो हाउसफुल 5 को बीते साल दिसंबर में रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे खिसकाते हुए जून में कर दिया गया था। ताजा अपडेट के आधार पर ये मूवी इस सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। बल्कि 6 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

News Category