जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की मच अवेटेड फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके हाल ही के एक पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर काफी दमदार रोल में नजर आने वाले हैं।
जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है और अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है। अब फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आलिया भट्ट के साथ देवरा का प्रमोशन
साउथ एक्टर ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। वहीं एक दौरान आलिया भट्ट भी एक ही स्टेज पर नजर आईं जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। जूनियर एनटीआर के साथ उनकी आरआरआर को स्टार आलिया भट्ट और करण जौहर की तस्वीर इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया भट्ट जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में कैमिया कर सकती हैं। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।
जाह्नवी कपूर का साउथ डेब्यू
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट अपनी फिल्म जिगरा का जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा के साथ क्रास प्रमोशन कर रही हैं। आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं देवरा पार्ट वन 1 का आज ट्रेलर रिलीज होना है जिसकी वजह से ये प्लानिंग की गई। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करेंगी। वहीं सैफ अली खान फिल्म में भैरा के किरदार में नजर आएंगे
वहीं जिगरा की कहानी भाई बहन के रिश्तों की कहानी है जहां एक बहन अपने भाई की रक्षा के लिए किसी भी हद से गुरजरने को तैयार है। आलिया आने वाले समय में YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी झोली में संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी।
- Log in to post comments