Skip to main content

Bharat Shah ने दावा किया कि बॉर्डर के सीक्वल का कॉपीराइट सिर्फ उनके पास है। ऐसे में अब बॉर्डर 2 की निर्माता निधि दत्ता (Nidhi Dutta) ने भरत शाह के दावे पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का 27 साल बाद सीक्वल आने वाला है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और इसी बीच फिल्म को लेकर एक विवाद फिर से पनप गया है। दरअसल, फिल्म के फाइनेंसर और डिस्ट्रीब्यूटर भरत शाह ने 'बॉर्डर 2' के मेकर्स को पब्लिक नोटिस जारी किया। भरत शाह ने दावा किया है कि बॉर्डर के सारे राइट्स उनके और बीना भरत शाह के पास हैं।

भरत शाह ने 2014 में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और जेपी दत्ता पर बॉर्डर की कमाई का हिस्सा न देने का आरोप लगाया था। कॉपीराइट के दावे के बाद अब की प्रोड्यूसर और जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने भरत शाह के दावों पर रिएक्शन दिया है।

भरत शाह को निधि दत्ता का जवाब

जेपी दत्ता ने जूम के साथ बातचीत में कहा, "यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। माननीय उच्च न्यायालय के पास सालों से सभी फैक्ट हैं और उन्होंने हमारे फेवर में केस को खारिज कर दिया है। एसोसिएशन द्वारा किए गए समझौते के मुताबिक, भरत शाह को सबसे पहले हमें अतिरिक्त भुगतान करना है, जो उन्होंने 27 सालों से नहीं किया है या आज तक फिल्म के किसी भी व्यवसाय का एक भी रिकॉर्ड नहीं दिया है।"

बॉर्डर 2 का हिस्सा नहीं भरत शाह

निधि ने आगे कहा, "यही कारण है कि समझौते में कहा गया है कि हम उनके प्रति किसी भी चीज के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। जब वह अपने कमिटमेंट पर खड़े होते हैं और हमें 27 सालों से पेंडिंग अतिरिक्त भुगतान देते हैं, तो हम इस मामले को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन बॉर्डर 2 में उनका कोई हिस्सा नहीं है।"

क्यों हुआ था झगड़ा?

जब बॉर्डर बन रही थी, तब निर्देशक जेपी दत्ता और भरत शाह के बीच डील हुई थी। फिल्म को भरत शाह फाइनेंस कर रहे थे। हालांकि, बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई थी। मगर उनके बीच 50-50 प्रतिशत रेवेन्यू के डिवाइड होने की डील पहले ही हो गई थी। भरत शाह का कहना है कि जेपी दत्ता ने न ही भरत शाह को फिल्म पर लग रहे पैसों की जानकारी दी

 

News Category