Skip to main content

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने रविवार शाम को सीएम केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया मैं अरविंद केजरीवाल से मिला और हमने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के उनके प्रस्ताव पर चर्चा की। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी के लालची नहीं हैं। अगर जनता उन पर भरोसा करती है तो जनता उन्हें दोबारा चुनेगी। यह बहुत अच्छा फैसला है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। वहीं दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल रविवार शाम को सीएम आवास जाकर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह वापस लौट आए। बाहर आते ही उन्होंने सीएम के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया। 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया, "मैं अरविंद केजरीवाल से मिला और हमने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के उनके प्रस्ताव पर चर्चा की। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी के लालची नहीं हैं। अगर जनता उन पर भरोसा करती है और विश्वास करती है कि वह बेईमान नहीं हैं, तो जनता उन्हें दोबारा चुनेगी। यह बहुत अच्छा फैसला है। विधानसभा सत्र संभवत: सितंबर में बुलाया जाएगा।"

सीपीआई नेता का आया बयान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के फैसले पर सीपीआई नेता डी राजा ने कहा, "केजरीवाल ने दो बातें कही हैं- केंद्र सरकार विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए ईडी, सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। हमारी पार्टी और I.N.D.I.A. गुट क्या कह रहे हैं। वह इस्तीफा देना चाहें, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वह लोगों के जनादेश के साथ वापस आएंगे। कोई भी राजनीतिक निर्णय लेना केजरीवाल और उनकी पार्टी का विशेषाधिकार है। यह उनका स्वतंत्र निर्णय है।"

News Category