गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने दिल की बात जुबां पर लाने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाती हैं। हाल ही में सुपरस्टार की पत्नी ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया है। सुनीता आहूजा ने बताया कि जब वह स्कूल में थीं तो उन्होंने वाइन पीने के चक्कर में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।
90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा जहां अपने आप को विवादों से कोसो दूर रखते हैं, वहीं उनकी पत्नी अक्सर अपने बेबाक स्वभाव की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। सुनीता आहूजा किसी भी बात को कहने से नहीं कतराती।
कुछ दिनों पहले उन्होंने एक पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से मतभेद से से लेकर बिग बॉस के घर में जाने तक पर अपने विचार व्यक्त किए थे। इस इंटरव्यू में ही सुनीता आहूजा ने ये भी बताया था कि जब वह छोटी थी, तो उन्होंने बिना अपने माता-पिता को बताए स्कूल टाइम में ही अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था, जिसे वह आज भी फॉलो करती हैं।
गोविंदा की पत्नी ने क्यों किया था धर्म परिवर्तन?
सुपरस्टार की पत्नी ने कुछ दिनों पहले टाइमआउट विद अंकित के पॉडकास्ट में कई ऐसी बातों पर से पर्दा उठाया था, जिसे जानकर फैंस भी हैरान हो गए थे।
इस दौरान ही उन्होंने ये भी बताया कि वह सीक्रेट तरीके से अपना धर्म बदल चुकी हैं। सुनीता ने कहा,
माता-पिता को कभी नहीं पता लगने दिया
जब सुनीता आहूजा से ये पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता को ये पता है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "उन्हें इस बारे में मैंने कभी पता ही नहीं चलने दिया"। इसी इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने ये भी बताया कि कपड़ों को लेकर गोविंदा और उनके बीच अक्सर लड़ाई होती थी।
सुनीता ने बताया कि गोविंदा विरार के रहने वाले थे, तो वह हमेशा उनसे कहते थे कि उनकी मां को मेरा मिनी स्कर्ट पहनना नहीं पसंद था, जिसकी वजह से उन्होंने साड़ी पहनना शुरू किया। आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी को 40 साल पूरे हो चुके हैं।
- Log in to post comments