अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी भी शामिल हुए। पीएम ने जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की जिसमें रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बीच सभी नेताओं की मुलाकात के दौरान बाइडन ने एक प्रश्न का उत्तर दिया जो चर्चा का विषय बन गया।
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में क्वाड समिट आयोजित हो रहा है। इस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी भी शामिल हुए। पीएम ने बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, जिसमें रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
क्वाड सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस बीच सभी नेताओं की मुलाकात के दौरान बाइडन ने एक प्रश्न का उत्तर दिया, जो चर्चा का विषय बन गया।
मोदी के कंधे पर रखा हाथ, Quad का बताया भविष्य
दरअसल, बाइडन के गृहनगर विलमिंगटन में एक तस्वीर के लिए पोज देते समय, अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि क्या क्वाड नवंबर में चुनाव के बाद आगे जीवित रहेगा। बाइडन ने इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे पर हाथ रखकर इशारा किया कि क्वाड को कौन आगे ले जाएगा।
भारत में होने वाली अगली क्वाड बैठक के साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आश्वस्त किया है कि गठबंधन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने अमेरिकी चुनावों के बाद गठबंधन के भविष्य के बारे में उठ रहे सवालों पर भी विराम लगा दिया।
पीएम मोदी ने चीन पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने भी यही भावना दोहराई और कहा कि क्वाड हमेशा के लिए है और ये किसी के खिलाफ नहीं है। हालांकि, चीन पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड के नेता नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के लिए सम्मान चाहते हैं।
- Log in to post comments