Skip to main content

महेंद्रगढ़ के इस क्षेत्र में पानी के लिए मचा हाहाकार, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम; कई गांवों में बिजली गुल

महेंद्रगढ़ के निजामपुर में आंधी से बिजली के खंभे टूटने से कई गाँवों में बिजली गुल हो गई जिससे पानी की समस्या बढ़ गई। 72 घंटे बाद भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप और बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुला और बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

निजामपुर। आंधी व तूफान की चपेट मे आने से बायल क्षेत्र में बिजली के पोल टूट गए। जिससे यहां की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिससे निजामपुर खंड के बायल की ढाणी हरनाम, पटवारी की ढाणी, गरगटा व डोयला की ढाणी व बोहरा की ढाणी के लोगो को पीने के पानी समस्या से गुजरना पड़ा।

अब सलाखों के पीछे रात बिताएगी ज्योति मल्होत्रा, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस को उसके लैपटॉप और फोन से 12 डीबी डेटा मिला है जिसकी जांच की जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे अदालत में पेश किया गया। उसके पिता अदालत में पेशी के दौरान नहीं पहुंचे। पुलिस ने उसे 17 मई को गिरफ्तार किया था।

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू ट्यूबर और न्यू अग्रसेन कालोनी की रहने वाली आरोपित ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) को सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार दिन के रिमांड के बाद जेएमआइसी सुनील कुमार की अदालत में पेश किया।

वडोदरा में PM मोदी का मेगा रोड शो, मंच पर दिखा कर्नल सोफिया का परिवार; लोगों ने किया जोरदार स्वागत

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा में उनका मेगा रोड शो हुआ जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और उनका जोरदार स्वागत किया। सिंदूर सम्मान यात्रा में 25000 से अधिक महिलाओं ने उन पर फूलों की वर्षा की। पीएम मोदी आज 82000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वडोदरा। पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां वो एक मेगा रैली कर रहे हैं। पीएम के स्वागत में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनका पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम अपने गृह राज्य गए हैं। 

कर्नल सोफिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह लापता, सूचना देने वाले को 11 हजार का इनाम, कांग्रेस ने लगाए शहर में पोस्टर

मध्यप्रदेश इंदौर समाचार

मध्य प्रदेश में बीते दिनों अपने बयान से विवादों में घिरे भाजपा मंत्री विजय शाह को लेकर के अब प्रदेश में नया बवाल मच गया है। अब मंत्री को लेकर विपक्ष में बैठी कांग्रेस के इंदौर जिले के एक नेता ने दावा किया है कि मंत्री विजय शाह लापता हो गए है। लापता हो चुके मंत्री के लिए कांग्रेस ने शहर भर में गुमशुदगी के पोस्टर भी लगवाए है और ऐलान किया है कि जो भी जनजातीय मामलों के मंत्री के बारे में ‘सूचना’ देगा उसे 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।