Skip to main content

बिजली विभाग: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे, कामकाज ठप

 लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव 

बिजली के निजीकरण के विरोध में लखनऊ सहित कई जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। इससे कई जिलों में कार्यालय बंद रहे और कामकाज ठप हो गया।

पावर कारपोरेशन के पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्काम के निजीकरण के विरोध में बुधवार प्रदेश भर से आए बिजली कर्मियों ने लखनऊ में फील्ड हॉस्टल में धरना देकर प्रदर्शन किया। यह कर्मचारी फील्ड हॉस्टल से शक्ति भवन तक रैली निकालकर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से निजीकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।

पीलीभीत: एसडीएम रितु पुनिया दराती लेकर पहुंची खेत, किसानो संग कांटे गेहूं

पीलीभीत समाचार

एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। एडीएम ने खेतों में जाकर गेहूं काटे और किसानों को जागरूक किया। 

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बंडा मार्ग के किनारे खेतों में गेहूं काट रहे किसान बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया खुद दरांती लेकर खेत में पहुंच गईं। तेज धूप के बीच उन्होंने किसानों के साथ गेहूं की फसल काटी। एडीएम ने किसानों को गेहूं खरीद को लेकर जागरूक भी किया। खेत में गेहूं काटतीं एडीएम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

डीजे को लेकर रामभक्तों ने किया हंगामा, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त; एनएच जाम

बिहार दरभंगा समाचार

Bihar : अचानक हंगामा होने लगा। लोग एनएच पर पहुँच कर सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती डीजे बंद करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

दरभंगा में रामनवमी जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति हो गई। मामला से भड़के लोगों ने एनएच जाम कर दिया। इस दौरान भड़के लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

बदला-बदला सा दिख रहा पड़ोसी मुल्क! बैंकॉक में मोदी-यूनुस की मुलाकात का असर,

RGA news

Image removed.

बदला-बदला सा दिख रहा पड़ोसी मुल्क! बैंकॉक में मोदी-यूनुस की मुलाकात का असर, अब हिंदुओं की सुरक्षा के लिए उतरी सेना

अनंत अंबानी की पदयात्रा में नंगे पैर शामिल हुए धीरेंद्र शास्त्री, लोगों को दिया खास संदेश

अनंत अंबानी ने 81 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री भी नंगे पांव शामिल हुए। इस यात्रा में 200 ब्राह्मण भी उनके साथ थे। अनंत अंबानी ने द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भक्ति और शक्ति का संदेश दिया। लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें द्वारकाधीश की तस्वीर भेंट की है।

अहमदाबाद। अनंत अंबानी पिछले आठ दिनों से जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी पदयात्रा में उनके साथ शामिल हुए।