Skip to main content

'राजनीतिक दल की तरह काम करना बंद करें', जब गडकरी ने ली इंडियन रोड कांग्रेस की चुटकी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) की चुटकी ली है। गडकरी ने कहा कि आईआरसी राजनीतिक दल की तरह काम करना बंद करें। केंद्रीय मंत्री बेंगलुरु में आईआरसी के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधि कर रहे थे। आईआरसी को निष्पक्ष ईमानदार और स्वतंत्र होकर अपनी राय देनी चाहिए। सबको खुश रखने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है।

बेंगलुरु के मॉल में महालक्ष्मी का बॉस था मुक्तिरंजन राय, क्यों किए लाश के 59 टुकड़े; डायरी से खुला राज

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में युवती महालक्ष्मी की हत्या के बाद उसके शव के कई टुकड़े करने का आरोपी मारा गया है। आरोपी ने ओडिशा में सुसाइड कर लिया। आरोपी की लाश के पास से एक डायरी भी मिली है। खुलासा हुआ है कि महालक्ष्मी आरोपी मुक्तिरंजन राय पर शादी का दबाव बना रही थी। डायरी में उसने युवती की हत्या की बात कुबूल की है।

बेंगलुरु में एक महिला के 59 टुकड़े करने वाले संदिग्ध का शव ओडिशा के भद्रक जिले में एक पेड़ पर लटका मिलने के बाद पुलिस को उसकी एक डायरी मिली है, जिसमें उसने अपनी कथित प्रेमिका की हत्या करने की बात कुबूल की है।

RGNUL Row: VC के खिलाफ प्रदर्शनकारी 3 छात्रों की बिगड़ी हालत, कमेटी के तीन सदस्यों का इस्तीफा; प्रियंका गांधी ने की कार्रवाई की मांग

RGNUL Row राजीव गांधी नेशनल यूनिर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच तीन छात्रों की हालत बिगड़ गई। हास्टल की छात्राओं ने वीसी पर रहन-सहन को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे जिसके बाद से विद्यार्थी धरना पर हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी की तरफ से लड़कियों पर पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत शर्मनाक है।

रिंग रोड परियोजना में भूमि अधिग्रहण घोटाला, 18 अधिकारी-कर्मचारी दोषी करार; IAS सौम्या अग्रवाल ने भेजी रिपोर्ट

UP News यूपी के बरेली-सितारगंज हाईवे प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में 18 अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाए गए हैं जिनमें NHAI के दो तत्कालीन प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी शामिल हैं। इन लोगों ने मिलीभगत कर किसानों को ज्यादा मुआवजा दिलाया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शासन को रिपोर्ट भेजकर विशेष एजेंसी से जांच की सिफारिश की है।

UPPCL की टीम ने सुबह-सुबह मारा छापा, मची खलबली; ब‍िजली चोरी करते पकड़े गए 11 उपभोक्ता

ब‍िजली व‍िभाग इन द‍िनों लगातार छापेमार कर ब‍िजली चोरी करने वालों के खि‍लाफ कार्रवाई कर रहा है। बस्‍ती में विद्युत वितरण खंड प्रथम में विद्युत चोरी रोकने लिए मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। 11 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई। टीम ने 23 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी है। आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन में भार वृद्धि करते हुए 18 किलोवाट की क्षमता बढ़ाई गई है।

बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम में विद्युत चोरी रोकने लिए मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया, जिसमें 11 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। टीम ने 23 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी है

'हिंदुओं वापस जाओ...', अमेरिका में BAPS हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, नफरती नारों से रोष

अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित BAPS हिंदू मंदिर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। इतना ही नहीं मंदिर की दीवार पर हिंदुओं वापस जाओ के नारे भी लिखे। उधर मंदिर प्रशासन कहना है कि हिंदुओं के प्रति इस नफरत के खिलाफ हम एकजुट हैं। 10 दिन पहले ही न्यूयॉर्क में भी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया था। इस घटना के खिलाफ अमेरिकी हिंदुओं में रोष है।

बुलडोजर से टूटता घर देख निकल पड़े लोगों के आंसू, फिर भी नहीं पसीजा एसडीएम का दिल… ऐसी क्या थी ‘मजबूरी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सराय जगना वजीरगंज में 23 मकान और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। अवैध कब्जाधारियों को पहले नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

बहराइच। ग्राम पंचायत सराय जगना वजीरगंज में न्यायालय के आदेश पर 23 मकान व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान छह थानों की पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। मकान ढहाने के दौरान लोगों के आंखों में आंसू निकलते रहे।

Jamshedpur News: जमशेदपुर के इस विधानसभा के लोगों की हुई चांदी, विधायक ने ताबड़तोड़ 17 योजनाओं का किया शिलान्यास

Jamshedpur News जमशेदपुर के जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने पंचायत भवन में 15वें वित आयोग पंचायत समिति मद से बनने वाली 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास तब होगा जब पंचायत और जन प्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। विधायक ने पंचायत मुखियाओं और सदस्यों से जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कई अधिकारी और जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यूपी में हाई कोर्ट के आदेश पर गरजा बुजडोजर, अवैध घर-दुकारों को क‍िया गया ध्‍वस्‍त; बड़ी संख्‍या में पुल‍िस फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को बुलडोजर से ध्‍वस्‍त कर द‍िया। एसडीएम कैसरगंज आलोक प्रसाद ने कहा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण था और इसमें हाई कोर्ट का आदेश था कि उसको जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। नोटिस भी दिया गया था लोगों ने अपने मकान खाली कर लिए हैं।

अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, अधिकारी ने दिए निर्देश

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने मंगलवार को बड़ौदा हाउस में उत्तर रेलवे के विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य स्टेशनों पर यात्रियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध हो सके। जैसे बैठने की पर्याप्त व्यवस्था स्वच्छ शौचालय शुद्ध पेयजल और दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट की सुविधा आदि का इंतजाम हो सके।