Jharkhand News: सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल; नक्सलियों ने बिछाया था बम
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। इलाज उपरांत उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। अब आगे की कार्रवाई जारी है।
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है।
शराब ठेके पर ग्राहक बनकर पहुंच गए डीएम, सेल्समैन ने वसूले अधिक रुपये; लगा भारी जुर्माना
उत्तराखंड में शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्राहक बनकर छापेमारी की। ओल्ड राजपुर रोड स्थित एक शराब के ठेके पर उन्होंने व्हिस्की की एक बोतल मांगी जिस पर एमआरपी 660 रुपये अंकित था लेकिन सेल्समैन ने उनसे 680 रुपये मांगे। जिलाधिकारी ने एमआरपी बताई तो सेल्समैन उल्टे उनसे ही झगड़ पड़ा।
UPPCL: 13 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद नहीं जमा किए बिजली बिल, विभाग ने दिए वसूली के आदेश
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 13172 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद से आज तक एक भी रुपया बिल जमा नहीं कराया है। इन पर कुल 12.35 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। अब UPPCL ने इनसे बिल वसूलने के लिए अभियान शुरू किया है। पावर कॉरपोरेशन ने ऐसे उपभोक्ताओं को नैवर बिल-पे की श्रेणी में रखा है।
मथुरा मालगाड़ी हादसे के पीछे साजिश की आशंका! जांच में सामने आएगी हकीकत
झांसी से सूरतगढ़ पावर प्लांट में कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी मथुरा में हादसे का शिकार हो गई। आगरा डिवीजन के डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 8.12 बजे मालगाड़ी पटरी से उतरने की सूचना मिली थी। 25 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। दुर्घटना के पीछे साजिश की आशंका पर उन्होंने कहा कि अभी हम इस मामले में कुछ नहीं कह सकते हैं। दुर्घटना की जांच होगी।
CM Yogi Ghaziabad Visit: आज गाजियाबाद आएंगे CM योगी, ट्रैफिक डायवर्जन लागू; घर से निकलने से पहले करें रूट चेक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद आ रहे हैं। वह यहां घंटाघर रामलीला मैदान में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह 757 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा कृपया घर से निकलने से पहले रूट चेक कर लें।
'सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा', हिंदुओं ने किया प्रदर्शन; शाम को मुस्लिमों ने खाली की दुकानें
सोलन में हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल ने शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अन्य राज्यों से आकर व्यापार करने वालों का भी विरोध किया और दुकानों के बाहर लाल रंग से निशान लगा दिए। प्रदर्शन के दौरान जय श्रीराम हिंदू एकता जिंदाबाद और सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा के नारे लगाए गए।
RG Kar Case: आरजी कर केस में ममता के विधायक पर गाज, कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
RG Kar Case आरजी कर अस्पताल के वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन मोड में है। ईडी के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार सुबह से राज्य में 6 जगहों पर छापेमारी कर रही है। ईडी नए सबूत जुटाने के लिए तृणमूल डॉक्टर नेता सुदीप्त राय के नर्सिंग होम समेत घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कोलकाता।आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल के वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सक्रिय है। ईडी के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार सुबह से राज्य में 6 जगहों पर छापेमारी कर रही है।
DM और SSP का अनूठा अंदाज देखकर हैरत में रह गए शहरवासी; 12 KM बुलेट से देखी देहरादून की व्यवस्थाएं
देहरादनू के नवागत डीएम सविन बंसल इन दिनों शहर में जाम और अन्य व्यवस्थाओं के सुधार की कोशिश कर रहे हैं। रविवार को डीएम और पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बुलेट से शहर का भ्रमण किया और पिंक बूथ टॉयलेट से लेकर फुटओवर ब्रिज और चौक सुधारीकरण आदि की संभावना देखी। उनके निरीक्षण के लिए शहर चार जोन में बांटा गया शहर।
Delhi Home Shelter Case: टीबी से हुई थी 14 दिव्यांगों की मौत, LG ने चिकित्सा अधिकारी को हटाया
आशा किरण होम्स में हुईं मौतों की जांच रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार होम में क्षमता से अधिक मानसिक रोगियों को रखा जा रहा था संक्रामक रोग फैल रहा था और डॉक्टर अनुपस्थित थे। एलजी वीके सक्सेना ने इन अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए शेल्टर होम के प्रशासक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली। आशा किरण होम्स में इस वर्ष जुलाई में 14 मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले में एलजी को सौंपी गई रिपोर्ट में होम को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
Bulldozer Action: दिल्ली में गरजा बुलडोजर, भारी विरोध के बीच कबाड़ी और फर्नीचर बेचने वाले पर हुआ एक्शन
इन लोगों द्वारा सड़क पर किए गए कब्जे थे। जिसे निगम टीम ने हटाया। यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हुई। हालांकि जब प्रशासन तोड़फोड़ कर रही थी तब इन लोगों ने काफी विरोध किया था।
पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी इलाके में कबाड़ियों द्वारा सड़क पर किए गए कब्जे को निगम के दस्ते ने बुलडोजर की मदद से हटा दिया है। साथ ही सड़क के दूसरी ओर फर्नीचर वालों के अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई है। शाहदरा नगर निगम उत्तरी जोन की टीम ने यह कार्रवाई शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की है।