फाजिल्का में सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल, तीन घंटे बंद रहेगी ओपीडी बंद; मरीज परेशान
फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। ओपीडी सुबह 8 बजे से बंद है और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीसीएमएसए ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा डॉक्टरों की पदोन्नति और नियमित भर्ती की मांग की है। हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
UPPCL: बकाया वसूल करने पहुंची बिजली विभाग की टीम ने काट दिया कनेक्शन, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
UPPCL बिजली बिल वसूली के लिए गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित लाइनमैन ने चार नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
रतलाम में गणेश प्रतिमा ले जा रहे लोगों पर फेंका पत्थर, मचा हंगामा; लोगों ने किया थाने का घेराव
मध्य प्रदेश के रतलाम में गणेशजी की प्रतिमा लेकर गुजर रहे लोगों पर किसी के द्वारा पत्थर फेंकने की खबर फैलने के बाद लोगों में रोष फेल गया। शनिवार रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता स्टेशन रोड थाने पहुंचे तथा एफआईआर की मांग को लेकर घेराव कर दिया। इसी बीच लोग थाने के सामने सड़क पर पहुंचे तथा जाम कर दिया।
धन कुबेर निकले निलंबित खनन इंस्पेक्टर, धनबाद और मधुबनी में फ्लैट-जमीन; सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
बिहार के भोजपुर जिले में तैनात रहे खनन इंस्पेक्टर रंजीत कुमार पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने उनके पटना और आरा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान झारखंड के धनबाद और मधुबनी में फ्लैट और जमीन होने की जानकारी मिली है। ईओयू अधिकारियों को रंजीत कुमार के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है।
पटना। बालू के अवैध खनन मामले में निलंबित भोजपुर के खनन इंस्पेक्टर रंजीत कुमार पर आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकंजा कसता जा रहा है।
मुंह में दबाया 6 फुट लंबा कोबरा, हाथ जोड़ा... रील बनवाई, आगे युवक के साथ जो हुआ वो हैरान कर देगा
तेलंगाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कोबरा के साथ रील बनाने का शौक भारी पड़ गया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल युवक ने एक कोबरा को अपने मुंह से पकड़ रखा था। इसी स्टंट के दौरान सांप ने उसे काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
तेलंगाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कोबरा के साथ रील बनाने का शौक भारी पड़ गया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक ने एक कोबरा को अपने मुंह से पकड़ रखा था। इसी स्टंट के दौरान सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, आर्मी हेलीकॉप्टर की हुई तैनाती; पुलिस के हथियार लूटने की कोशिश नाकाम
मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क गई है। एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई। इस बीच पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने इंफाल पूर्वी जिले में मणिपुर राइफल्स की दो बटालियनों के शस्त्रागार से हथियार लूटने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और खाली राउंड फायर करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
वंदे भारत ट्रेन को चलाने को लेकर रेलवे कर्मचारियों की आपस में मारपीट, लोको पायलट व गार्ड को पीटा
वंदे भारत एक्सप्रेस में आगरा और कोटा रेल मंडल के कर्मचारियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। कोटा रेलवे स्टेशन पर आगरा से वंदे भारत ट्रेन को उदयपुर लेकर जा रहे लोको पायलट सह लोको पायलट और गार्ड से मारपीट की गई ट्रेन के शीशे तोड़ दिए गए। इस घटना से ट्रेन की परिचालन में देरी हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Kolkata Doctor Murder Case: संदीप घोष का 'आलीशान बंगला' खोलेगा कई राज! ED ने की छापामारी
ट्रेनी महिला डॉक्टर के बलात्कार के बाद हत्या मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सवालों के घेरे में हैं। घोष अब वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भी फंसे हुए हैं। पूर्व प्रिंसिपल सीबीआई के बाद अब ईडी के जांच के घेरे में हैं। ईडी अब घोष के आलीशान बंगले की जांच में जुटी है और सबूत जुटा रही है।
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के बलात्कार के बाद हत्या मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सवालों के घेरे में हैं। घोष अब वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भी फंसे हुए हैं। पूर्व प्रिंसिपल सीबीआई के बाद अब ईडी के जांच के घेरे में हैं।
मजिस्ट्रेट साहब की बोलेरो से स्टंटबाजी, पुलिस ने काटा 25 हजार का चालान; खूब वायरल हो रहा मामला
गाजियाबाद में एक अधिकारी की सरकारी गाड़ी का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में बोलेरो कार को युवक तेज गति से चला रहा है जबकि दूसरा युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।
गाजियाबाद। गाजियाबाद में तहसील सदर में कार्यरत नायब तहसीलदार को आवंटित सरकारी बोलेरो कार में स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का चालान किया है।
Bulldozer Action: फिर गरजेगा बुलडोजर; पुलिस बल के साथ पहुंची टीम; मंडी से हटाया जाएगा अतिक्रमण
गाजियाबाद के साहिबाबाद में आज फिर से बुलडोजर गरजेगा। नवीन फल एवं सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई है। बताया गया कि अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यहां इससे पहले भी बुलडोजर एक्शन हुआ था।