Skip to main content

Kolkata Murder Case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, शुरू होंगी OPD सेवाएं

Kolkata Murder Case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, शुरू होंगी OPD सेवाएं!

सुप्रीम कोर्ट ने आज कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डॉक्टरों के हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया था। साथ ही सरकार को भी डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने 11 दिन बाद हड़ताल वापस ले ली है।

Jharkhand Free Sand: 'शर्त पूरी करो, मुफ्त बालू ले जाओ', 20 ट्रैक्टर फ्री रेत के लिए धड़ाधड़ हो रहे आवेदन

Jharkhand Free Sand: 'शर्त पूरी करो, मुफ्त बालू ले जाओ', 20 ट्रैक्टर फ्री रेत के लिए धड़ाधड़ हो रहे आवेदन

झारखंड में मुफ्त बालू के लिए सैकड़ों आवेदन आने शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदनों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। इसमें सबसे अधिक आवेदन देवघर एवं सरायकेला जिलों से प्राप्त हुआ है। लोगों को 20 ट्रैक्टर मुफ्त बालू दी जाएगी। लेकिन हेमंत सरकार ने इसके लिए शर्त रख दी है। जो इस शर्त को पूरा करेगा उसे ही मुफ्त बालू मिलेगा।

Hindenburg Report: 'दो मांगे हो पूरी', हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस आज देश भर में करेगी विरोध प्रदर्शन

Hindenburg Report: 'दो मांगे हो पूरी', हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस आज देश भर में करेगी विरोध प्रदर्शन

जेपीसी द्वारा जांच और SEBI चीफ को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी कड़ी में जंतर-मंतर पर कांग्रेस के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाते हुए कहा कि रिपोर्ट से जो बात सामने आई है उसमें सेबी प्रमुख और उनके परिवार के सदस्यों की भी इस मामले में हस्तक्षेप है।

Auto Taxi Strike: दिल्ली-NCR वालों को दो दिन नहीं मिलेगी ऑटो-टैक्सी, यूनियन ने बुलाई हड़ताल; रखी अपनी मांगे

Auto Taxi Strike: दिल्ली-NCR वालों को दो दिन नहीं मिलेगी ऑटो-टैक्सी, यूनियन ने बुलाई हड़ताल; रखी अपनी मांगे

Auto Taxi Strike बुधवार को भारत बंद के ठीक एक दिन बाद अब दिल्ली में यूनियन ने ऑटो-टैक्सी की हड़ताल कर दी है। ये हड़ताल आज यानि 22 अगस्त और 23 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में रहेगी। इससे हर दिन की तरह घर से दफ्तर आने-जाने वालों को भारी परेशानी होगी। ऑटो संगठन ने कहा है कि हमारी कुछ मांगे हैं जिसे पूरा किया जाए।

UP News: के. विजयेंद्र पांडियन सहित 13 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, बहराइच-गोंडा और प्रतापगढ़ CDO बदले

UP News: के. विजयेंद्र पांडियन सहित 13 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, बहराइच-गोंडा और प्रतापगढ़ CDO बदले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को प्रतीक्षारत के. विजयेंद्र पांडियन सहित 13 आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है। इसमें आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ ही चार जिलों के मुख्य विकास अधिकारी हैं। पांडियन को उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग का आयुक्त व निदेशक बनाया गया है। कानपुर नगर के संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रखर कुमार सिंह अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।

पाकिस्तान में फिर होगा बवाल! इमरान खान के हजारों समर्थकों ने किया इस्लामाबाद कूच; हाई अलर्ट पर प्रशासन

पाकिस्तान में फिर होगा बवाल! इमरान खान के हजारों समर्थकों ने किया इस्लामाबाद कूच; हाई अलर्ट पर प्रशासन

इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तान में एक बार फिर इमरान खान की रिहाई को लेकर आवाज बुलंद कर दिया है। पूर्व पीएम इमरान खान के हजारों समर्थक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। पीटीआई समर्थकों ने आज दोपहर 3 बजे एक विशाल जलसा यानी रैली के आयोजन का एलान किया है।प्रशासन हाई अलर्ट पर है। स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

'इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं', कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर आक्रामक हुई भाजपा; शुरू किया धरना-प्रदर्शन

'इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं', कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर आक्रामक हुई भाजपा; शुरू किया धरना-प्रदर्शन

भाजपा कोलकाता में महिला डॉक्टर की जघन्य हत्या को लेकर बंगाल सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है और अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए पांच दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने भाजपा को घटना के विरोध में पांच दिनों तक प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। पहले दिन बंगाल भाजपा के सभी बड़े नेता धरना में शामिल हुए।

Kolkata Doctor Case: RG कर अस्पताल में CISF की तैनाती, DIG प्रताप सिंह ने संभाली कमान

Kolkata Doctor Case: RG कर अस्पताल में CISF की तैनाती, DIG प्रताप सिंह ने संभाली कमान

केंद्रीय अर्धसैनिक बल की एक टीम ने बुधवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। सीआइएसएफ के डीआइजी के प्रताप सिंह ने कोलकाता पुलिस के अघिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरजी कर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की विभिन्न बिंदुओं पर अस्पताल प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

Bharat bandh: कोटे में कोटा के विरोध में बिहार में ट्रेन-हाइवे जाम, राजस्‍थान-MP में नहीं खुले स्‍कूल; पंजाब में बंद का विरोध

Bharat bandh: कोटे में कोटा के विरोध में बिहार में ट्रेन-हाइवे जाम, राजस्‍थान-MP में नहीं खुले स्‍कूल; पंजाब में बंद का विरोध

अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्‍न संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बसपा सपा कांग्रेस राजद और झामुमो समेत कई पार्टियों ने भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया है। बिहार राजस्‍थान मध्‍यपदेश उत्‍तर प्रदेश और पंजाब समेत किस राज्‍य में कैसा है भारत बंद का असर यहां पढ़िए...

Badlapur Violence: 300 लोगों पर FIR, 40 गिरफ्तार; प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिंदे सरकार का सख्त एक्शन

Badlapur Violence: 300 लोगों पर FIR, 40 गिरफ्तार; प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिंदे सरकार का सख्त एक्शन

महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया। बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने एकत्र होकर वहां तोड़फोड़ और पथराव किया। विरोध प्रदर्शन के खिलाफ एकनाथ शिंदे सरकार ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।