Skip to main content

प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप का मामला, माहौल गरमाया बंद कराया संस्थान

आगरा ब्यूरो सोनू शर्मा

डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप के मामले में माहौल गरमाया। सपा छात्रसभा ने संस्थान बंद कराया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।   

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के समाज विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप के बाद शनिवार को संस्थान में माहौल गरमा गया। समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने संस्थान को बंद करा दिया और धरने पर बैठ गए। पुलिस से नोकझोंक हुई। वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस ने छात्रा व उसकी सहेलियों के बयान दर्ज किए हैं।

महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने पर किया हंगामा बंद नहीं करने पर आंदोलन की दी चेतावनी

 

शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने दुकान बंद नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

बड़ेथी में शराब की उप दुकान खुलने पर बड़ेथी गांव की महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने शराब की बजाए क्षेत्र में सुविधायुक्त अस्पताल या रोजगार के लिए फैक्ट्री खोलने की मांग उठाई। साथ ही शराब की दुकान बंद नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।