Skip to main content

CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट, राम मंदिर के बाद अब अयोध्या में बसेगा दीपोत्सव गांव, चिह्नित हुई भूमि

अयोध्या में योगी सरकार दीपोत्सव गांव बसाने जा रही है। यह गांव रामचौरा गौराघाट पर बसाया जाएगा जो भगवान राम का पहला विश्राम स्थल था। यहां दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति करने वाले कुम्हारों को बसाया जाएगा। इस परियोजना के लिए ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पर्यटकों के लिए यह एक दर्शनीय स्थल होगा जिससे कुम्हारों को रोजगार मिलेगा।

अब आम के बागों में भी होगा Operation Sindoor, आम महोत्सव में NDMC ने किया एलान

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से आम की नई किस्म विकसित करने की घोषणा की है। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आम महोत्सव के उद्घाटन पर यह जानकारी दी। महोत्सव में 515 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। यह अनूठा संगम भारत की अनेकता में एकता का प्रतीक है जहां विभिन्न राज्यों के किसान अपने आमों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने दो दिवसीय आम महोत्सव की शुरुआत पर Operation Sindoor के नाम से Mango यानी आम की नई किस्म तैयार करवाने की घोषणा की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने किए 54 पुलिसकर्मियों के तबादले, भ्रष्टाचार में लिप्त इंस्पेक्टर को दी यह जिम्मेदारी

बरेली समाचार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर और दरोगाओं के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को तबादला सूची जारी कर दी गई। जानिए कहां किसे दी गई जिम्मेदारी... 

 

रेखा सरकार का 'U-Turn', उम्र पूरी कर चुके वाहनों से हटेगा बैन; मंत्री ने बताई वजह

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने सीएक्यूएम को पत्र लिखकर पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों को लागू करने की मांग की है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने जनता से मिल रही शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों पर लगे कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। दिल्ली सरकार नियमों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करेगी।

डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम/कावड़ पर्व को लेकर संयुक्त बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बरेली समाचार

जिलाधिकारी बरेली व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा  मोहर्रम/कांवड़ के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से बैठक कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

*बरेली, 02 जुलाई।* जिलाधिकारी बरेली श्री अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली श्री अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आज दिनांक 02.07.2025 को मोहर्रम/ श्रावण माह कांवड़ यात्रा के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा पारस्परिक समन्वय बनाए रखने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ एक संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।

उम्र पूरी कर चुके वाहनों पर बैन से दिल्लीवाले नाराज, रेखा सरकार सॉल्यूशन के लिए फिर जाएगी कोर्ट

दिल्ली में पुराने वाहनों पर रोक के खिलाफ भाजपा सरकार अदालत जाने की तैयारी में है। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार इस कार्रवाई के पक्ष में नहीं है लेकिन पूर्व की केजरीवाल सरकार की विफलता के कारण यह स्थिति आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुंबई और कलकत्ता में प्रतिबंध नहीं है तो दिल्ली में क्यों है?

उम्र पूरी कर चुके वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू होने के एक दिन बाद ही दिल्ली की भाजपा सरकार ने इस मामले में अदालत जाने की घोषणा कर दी है।

भोगनाडीह हिंसा पर सियासी संग्राम, JMM बोली- पूर्व CM से कनेक्शन; क्या हेमंत की हत्या करने आए थे?

झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस पर हथियारबंद लोगों का संबंध चम्पाई सोरेन से है। उन्होंने सवाल किया कि हथियार लेकर वे वहाँ क्या कर रहे थे क्या हेमंत सोरेन की हत्या की साजिश थी? भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश होगा और झामुमो ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार है।

गुजरात हाईकोर्ट में चल रही थी सुनवाई, बियर पीने लगा वकील; भड़के जज साहब ने ले लिया एक्शन

गुजरात हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक वरिष्ठ वकील को जज के सामने बियर पीते हुए पाया गया। इससे नाराज होकर अदालत ने स्वतः संज्ञान लिया और वकील के पेश होने पर रोक लगा दी। जजों ने इस हरकत को न्यायालय की अवमानना माना और वकील की उपाधि पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया है।

अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। एक केस की वर्चुअल सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील को जज के सामने बियर पीते देखा गया, जिससे जज का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने वकील के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेने का फैसला किया।

IAS सीपी सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन, SDM को आदेश देकर पेट्रोल पंप को कराया ध्वस्त; वकील बोला- मेरे पास 14 विभागों...

वृंदावन में डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग ने सुनरख मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया जिससे संचालक को भारी नुकसान हुआ। संचालक का कहना है कि उनके पास 14 विभागों की स्वीकृति थी और डीएम ने ही NOC दी थी। उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।