Skip to main content

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की मोहर्रम, श्रावण और आगामी चुनाव के दृष्टिगत अपराध समीक्षा बैठक

बरेली समाचार

अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली की अध्यक्षता में दिनांक 18.06.2025 को समय 21.00 बजे से पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारों (मोहर्रम और श्रावण मास) तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

रेलवे में इस पद पर अब होगी सीधी भर्ती, प्रक्रिया में क‍िया गया बदलाव; बोर्ड ने जारी क‍िए द‍िशा-न‍िर्देश

गोरखपुर में रेलवे बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब जोनल स्तर पर चयनित उम्मीदवारों के शामिल न होने या इस्तीफा देने पर कोई पैनल जारी नहीं होगा। रिक्त पद सीधी भर्ती से ही भरे जाएंगे। रेलवे बोर्ड के निदेशक यूके तिवारी ने सभी जोन को निर्देश जारी किए हैं।

अब एअरपोर्ट के आसपास विमान सुरक्षा और होगी सख्त, ऊंची इमारतों पर सरकार की नजर; होगा बड़ा एक्शन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। एअरक्राफ्ट 2025 के तहत हवाई अड्डों के पास ऊंचाई सीमा से अधिक भवनों पर कार्रवाई होगी। भवन मालिकों को नोटिस का जवाब देना होगा अन्यथा इमारत गिराई जा सकती है। नियमों का पालन न करने वालों को मुआवजा नहीं मिलेगा।

12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली संरचनाओं पर कंट्रोल करने के लिए बुधवार को नए नियम जारी किए हैं।

यूपी के इस जिले की पांच तहसीलों के 48 गांव से होकर निकलेगा लिंक एक्सप्रेस-वे

बुलंदशहर जिले की पांच तहसीलों के 48 गांवों से जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इसके लिए 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। यह यमुना और गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा। यूपीडा ने सर्वे कर भू-उपयोग रिपोर्ट ले ली है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। लिंक एक्सप्रेस-वे से यातायात सुगम होगा और जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

सावन के प्रथम सोमवार को यादव बंधु करेंगे सर्वप्रथम बाबा का अभिषेक, निभाई जाएगी प्राचीन परंरपरा

सावन के पहले सोमवार को काशी में यादव बंधुओं द्वारा बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की परंपरा गरिमापूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। मंदिर प्रबंधन ने पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक कर यात्रा मार्ग सुरक्षा जल व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर चर्चा की। प्रशासन ने यादव बंधुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Sahitya Akademi Award: हिंदी में पार्वती तिर्की को युवा व सुशील शुक्ल को बाल साहित्य पुरस्कार

साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के युवा और बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है। हिंदी में पार्वती तिर्की को फिर उगना के लिए युवा साहित्य पुरस्कार और सुशील शुक्ल को एक बटे बारह के लिए बाल साहित्य पुरस्कार मिलेगा। अकादमी अध्यक्ष माधव कौशिक ने इन पुरस्कारों को रचनाकारों के लिए प्रोत्साहन बताया है। विजेताओं को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के लिए युवा साहित्य पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा कर दी है।

तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या और बहन रोहिणी पर बड़ी बात बोल गए मांझी, अब आएगा सियासी बवंडर!

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के दामाद आयोग वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लालू परिवार का ही आयोग बना देना चाहिए। श्रवण कुमार ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। संतोष सुमन ने राजद और कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताया और कहा कि वे दलितों पिछड़ों को धोखा नहीं दे सकते। उन्होंने राहुल गांधी से कर्नाटक में आरक्षण कटौती पर स्पष्टीकरण मांगा।

पटना। हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के 'दामाद आयोग' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बेवजह दलील दे रहे हैं, उनसे ज्यादा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

DMRC ने इन 53 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, सीएम रेखा गुप्ता ने थपथपाई पीठ

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर सार्वजनिक संपत्ति से बैनर-पोस्टर हटाने का अभियान जारी है। डीएमआरसी ने 327 स्थानों से अवैध पोस्टर हटाए हैं और 53 व्यक्तियों/संस्थाओं पर एफआईआर दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए सार्वजनिक संपत्ति को स्वच्छ रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है। सरकार ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

बिहार के एक और शहर को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, सिर्फ 3.30 घंटे में पहुंचेंगे पटना

बेतिया से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि है। यह ट्रेन 20 जून से शुरू होगी और यात्रियों को 330 घंटे में राजधानी पहुंचाएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन बेतिया और आसपास के लोगों के लिए राजधानी पहुंचने में सहायक होगी। बेतिया स्टेशन पर इसकी तैयारी चल रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Jharkhand Police: आरोप ADG रैंक के अधिकारियों पर, जांच का जिम्मा IG-DIG पर; सिर्फ 15 दिनों की डेडलाइन

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा उपकरणों की खरीद में अनियमितता के आरोपों पर डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। आईजी पंकज कंबोज ने वरिष्ठ अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है जिसमें कुछ खास कंपनियों को ही टेंडर देने और उपकरणों को अधिक कीमत पर खरीदने की बात कही गई है। जांच टीम को 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा उपकरणों की खरीद में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एक कमेटी गठित करते हुए जांच का आदेश दिया है। डीजीपी ने कहा है कि सभी आरोपों की गहन जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट दें।