कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल को लेकर समीक्षा बैठक
सम्भल/बहजोई समाचार
तनाव: हाई अलर्ट पर बरेली पुलिस... एसएसपी ने बनाईं विशेष टीमें, शहर से देहात तक कड़ी चौकसी
बरेली समाचार
पाकिस्तान से तनातनी के बीच पूरे यूपी में हाई अलर्ट है। पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। बरेली में एसएसपी ने जिले की सीमा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं।
पाकिस्तान से तनातनी के बीच बरेली पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी है। एसएसपी ने जिले की नाकाबंदी करते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है और विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को विशेष जरूरत पर ही अवकाश दिया जा रहा है।
उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, 7000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 20 मई से मिलेंगे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मुख मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा शुभजीवन प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव रखा गया था। इसके तहत गर्भवती महिलाओं के लिए एक हजार सुनहरे दिन की कार्ययेाजना तैयार की जाएगी। इसमें लाभार्थी महिला व नवजात शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत प्रविधान किए जाने हैं। योजना का स्वरूप शीघ्र ही तैयार होगा।
भारत-PAK तनाव के बीच किरायेदारों की क्यों बढ़ी टेंशन? NCR में चेकिंग अभियान तेज; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
गौतमबुद्ध नगर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस गश्त सत्यापन और विशेष जांच अभियान तेज कर दिया गया है। नोएडा में बॉर्डर और थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। मेट्रो स्टेशन और गेल कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
नोएडा। सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस गश्त के साथ-साथ सत्यापन व विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
उ०प्र० पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलाओं का शानदार प्रदर्शन ADG ने शील्ड व मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी
बरेली अवधेश शर्मा
जनपद मेरठ में दिनांक 28-04-2025 से दिनांक 01-05-2025 तक आयोजित द्वितीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक पावर लिफ्टिंग, भारोत्तोलन, योगा प्रतियोगिता-2025 में बरेली जोन की पुरूष एवं महिला टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर शील्ड व मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
उत्तरप्रदेश: कानपुर के 47 जगहों की बढ़ी सुरक्षा व सतर्कता, कमिश्नरेट पुलिस के साथ सीआईएसएफ और सेना ने भी संभाली कमान
लखनऊ_कानपुर समाचार
भारत-पाकिस्तान तनाव: पठानकोट में गिराया पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, जम्मू-कश्मीर में सीमा पर दिया करारा जवाब
पठानकोट समाचार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
नई दिल्ली समाचार
तनाव: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 135 उड़ान रद्द
नई दिल्ली समाचार
मंगलवार देर रात हुए ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह से उड़ानों में विलंब व रद्दीकरण शुरू हुए। बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब दर्ज किया गया था। उड़ानों का रद्द किया जाना व विलंब बुधवार रात व तड़के से लेकर गुरुवार रात तक जारी रहा।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से गुरुवार तक 135 उड़ानें रद्द की गई और 193 से ज्यादा उड़ानों में विलंब हुआ। गुरुवार को विभिन्न एयरलाइंस द्वारा 90 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और छह अंतरराष्ट्रीय आगमन शामिल हैं।
उत्तराखंड हल्द्वानी: हर स्थिति से निपटने को तैयार नैनीताल पुलिस, संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई चोकसी
उत्तराखंड समाचार
हल्द्वानी: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाए जाने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी गश्त कर निगरानी की जा रही है।