देशभर में मॉकड्रिल की तैयारी जारी; पीएम मोदी-एनएसए डोभाल के बीच हुई अहम बैठक
दिल्ली लाइव समाचार
देशभर में मॉकड्रिल की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के चलते सरकार ने 7 मई को कई राज्यों में मॉक ड्रिल करवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मॉक ड्रिल के तहत आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण होगा। युद्ध या आपदा की स्थिति में पहले मॉक ड्रिल की जाती है।
10 और IPS अफसरों के तबादले, आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को मिली लखनऊ रेंज की कमान
लखनऊ ब्यूरो चीफ
यूपी में सुबह-सुबह 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। अब आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान मिली है। इससे पहले सोमवार की आधी रात 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इसमें सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हुए
उत्तर प्रदेश में मंगलवार की सुबह 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान सौंपी गई है। लखनऊ के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले सोमवार की आधी रात शासन ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे।
दिल्ली को मिलेगा नया एलिवेटेड रोड, IGI एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाना होगा आसान; फरीदाबाद वालों को भी मिलेगा फायदा
दिल्ली में नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसके बनने से आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाने वालों की ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी। स्टडी रिपोर्ट मिलने पर एनएचएआई डीपीआर तैयार करेगा। इस एलिवेटेड रोड का उद्देश्य दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच-8) पर यातायात को कम करना और एयरपोर्ट तक आसान पहुंच की सुविधा देना है। 11 साल पहले बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना वर्ष 2014 में बनी थी।
अटारी बॉर्डर पर 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पाकिस्तान डिपोर्ट करते समय आया हार्ट अटैक; 17 साल से भारत में थे
अटारी बॉर्डर पर 69 वर्षीय अब्दुल वहीद की पाकिस्तान वापसी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह पिछले 17 सालों से भारत में रह रहा था और उसके पास एक्सपायर वीजा मिला था। इस बीच 224 भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) के माध्यम से भारत में प्रवेश किया।
रात के अंधेरे में LoC पर गोलीबारी, दिन में चौकियों से भी गायब; भारतीय जवानों के तेवर से घबराया पाकिस्तान
पाकिस्तान युद्ध की आशंका से सहमा हुआ है। नियंत्रण रेखा (LoC )के बाद अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी भारतीय सुरक्षाबलों के अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तानी सैनिक दिन में शांत रहते हैं और रात में गोलीबारी करते हैं। इसका मकसद आतंकियों की घुसपैठ कराना है।
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा और जम्मू-कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवानों ने कड़ा जवाब दिया।
दिल्ली वालों को मई में राशन मिलेगा या नहीं? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली में आज से मई महीने का राशन वितरण शुरू होना है लेकिन अभी तक दुकानों पर 50% अनाज भी नहीं पहुंचा है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से राशन उठाने में देरी हो रही है जिसके लिए ट्रांसपोर्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस देरी के कारण लाखों राशन कार्ड धारकों को परेशानी हो रही है जिससे मई का राशन बटना मुश्किल लग रहा है।
- Read more about दिल्ली वालों को मई में राशन मिलेगा या नहीं? सामने आई बड़ी वजह
- Log in to post comments
- 1 view
आज से बिहार के दोनों ग्रामीण बैंक एक, पटना में प्रधान कार्यालय; जानिए क्या बदलेगा?
बिहार में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का विलय होकर अब बिहार ग्रामीण बैंक के नाम से जाना जाएगा। इसका प्रधान कार्यालय पटना में होगा। इस विलय से ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और डिजिटल सेवाएं मजबूत होंगी। यह बदलाव एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक नीति के तहत किया गया है जिससे बिहार ग्रामीण बैंक की सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।
पाकिस्तान ने एलओसी पर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब; लगातार 7वें दिन सीजफायर का उल्लंघन
30 अप्रैल की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा उरी और अखनूर सेक्टरों में एलओसी पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका त्वरित और सटीक जवाब दिया। यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान की नीयत को उजागर करती है जो सीमा पर अशांति फैलाना चाहता है। भारतीय सेना ने चौकसी बढ़ाते हुए दुश्मन की हरकतों को करारा जवाब दिया।
बरेली समाचार: ट्रेनों में सामान करता था चोरी...नियत बिगड़ीं तो कर डाला किशोरी का रेप
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली: बीते दिनों ट्रेन में सफर कर रही नाबालिग किशोरी से रेप की घटना ने जीआरपी की नाक में दम कर दिया था। एक महीने तक जीआरपी की टीमों ने पसीना बहाया और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग आशुतोष शुक्ला ने पूरे मामले का खुलासा किया