उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल से भरा नामांकन, कहा-निर्दलीय उम्मीदवारों के सहारे षड्यंत्र रच रही भाजपा
नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गांदरबल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने शेख इश्फाक जब्बार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर साल 2014 में उन्हें हम टिकट नहीं देते तो कभी विधायक तक नहीं बन पाते। नेकां उपाध्यक्ष ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला।
Manimahesh Yatra में शुल्क वसूली पर भरमौर के विधायक ने जताई आपत्ति, सरकार से सुविधाएं बेहतर करने की मांग
मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से 20 रुपये शुल्क वसूलने पर आपत्ति जताई गई है। विधायक डॉ. जनक राज ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। यात्रा मार्ग पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उतर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान आ रहे श्रद्धालुओं से पंजीकरण के नाम पर 20 रुपए शुल्क वसूलने पर भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की ओर से आपत्ति जाहिर की है।
Kangana Ranaut के खिलाफ 'मेकअप' वाले बयान पर जगत सिंह नेगी की सफाई, कहा- मैंने तो बस तंज कसा था
हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद से लगातार विवाद हो रहा है। हालांकि अब कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने कंगना रनौत पर तंज कसा था न कि उनका अपमान किया है।
शिमला। भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर सुक्खू सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कंगना के 'मेकअप' को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसके बाद से अब अब हिमाचल सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने सफाई दी है।
उत्तराखंड के कृषि मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, कैबिनेट के निर्णय के बाद कोर्ट सुनाएगी फैसला
आरटीआइ कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत में एक प्रार्थना-पत्र दिया था। वहीं न्यायालय ने उत्तराखंड मंत्री परिषद से इस मामले में फैसला लेने और आठ अक्टूबर तक न्यायालय को अवगत कराने का आग्रह किया है।
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी पर लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप के मामले में विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत ने मंत्री परिषद ने निर्णय लेने को कहा है।
हरियाणा से चुनाव लड़ेंगे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने राहुल गांधी से मुलाकात की है। नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद से अब दोनों पहलवानों के चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। मंगलवार को दिल्ली में दोनों पहलवानों ने कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की थी और अब राहुल गांधी से मुलाकात के बाद चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
Prashant Kishor: 'तेजस्वी यादव ऐसे पिता के पुत्र...', अब प्रशांत किशोर को RJD का करारा जवाब
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं। अब तो उन्होंने उपचुनाव वाली एक सीट पर भी अपना कैंडिडेट उतारने का एलान कर दिया है। इस बीच प्रशांत लगातार राजद और तेजस्वी यादव पर भी हमलावर हैं। उन्होंने हाल ही तेजस्वी को लेकर एक बयान दिया था। जिसका राजद ने पलटवार किया है।
बांका।जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ टिप्पणी करने पर राजद ने कड़ी आलोचना की है।
टीपू चले सुल्तान बनने, देख रहे मुंगेरीलाल के हसीन सपने', CM योगी का अखिलेश पर वार
लोक भवन में आयोजित नियुक्ति वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जिन्होंने देश को लूटा आज जब उनके सपने टूट गए तो टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं। वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं।
Champai Soren: कोल्हान में BJP का टारगेट सेट, भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंच रहे चंपई
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला आ रहे हैं। वे सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों को संबोधित करेंगे और उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रेरित करेंगे। उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है। हालांकि कुछ भाजपाई अभी भी उन्हें स्वीकार नहीं कर पाए हैं और झामुमो में जाने की तैयारी में हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बुधवार को सरायकेला बुधवार को आ रहे हैं।
हरियाणा में कांग्रेस-आप में गठबंधन के लिए सीटों का फॉर्मूला तैयार, सपा को मिलेंगी इतनी सीटें
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति बदल ली है। कांग्रेस अब आप सपा व लेफ्ट जैसे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। हरियाणा में कांग्रेस भले ही मजबूत है लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली विधानसभा के चुनाव है। जहां आप उससे ज्यादा मजबूत है। ऐसे में कांग्रेस का हरियाणा में जैसा रवैया होगा वह उसे दिल्ली में भी देखना पड़ सकता है।
पीछे से जूते क्यों मार रहे हो? हिम्मत है तो सामने आओ...फिर बताता हूं'; MVA पर भड़के अजित पवार
महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर MVA नेता लगातार शिंदे सरकार पर हमलावर है और सीएम और डिप्टी सीएम को आड़े हाथ ले रहे हैं। इसको लेकर महाविकास अघाड़ी ने तो राज्यभर में विरोध प्रदर्शन भी किया जिसपर अब एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार ने पलटवार किया है। उन्होंने उद्धव को इशोरों-इशोरों में चुनौती दी है।