अब शहीदों के स्मारक में भाजपा चलवा रही है बुलडोजर’, अखिलेश यादव ने कारगिल बलिदानी मामले में की निंदा
अब शहीदों के स्मारक में भाजपा चलवा रही है बुलडोजर’, अखिलेश यादव ने कारगिल बलिदानी मामले में की निंदा
कारगिल बलिदानी मुनीश यादव की वर्ष 2000 में बनी प्रतिमा व स्मारक को तोड़ने के मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव में आक्रोश है। उन्होंने इस प्रकरण के लिए भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की। कहा कि भाजपा अब शहीदों के स्मारक पर भी बुलडोजर चलवा रही है।उससे देश के सैनिकों और देशप्रेमियों के बीच मूक आक्रोश पनप रहा है।
RLD Party : कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, स्टार प्रचारक होंगे जयंत- इस वजह से लिया गया है फैसला
RLD Party : कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, स्टार प्रचारक होंगे जयंत- इस वजह से लिया गया है फैसला
रालोद हरियाणा के विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। रालोद के सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों को लेकर बात चल रही है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं है लेकिन हरियाणा के पश्चिम उप्र से सटा होने के कारण रालोद की वहां की राजनीति में दिलचस्पी रहती आई है। एनडीए संग चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में हमारा किसी से गठबंधन नहीं।
हरियाणा से भाजपा की विदाई का आ गया समय' कांग्रेस नेता बोले- 10 सालों में प्रदेश का बहुत किया नुकसान
हरियाणा से भाजपा की विदाई का आ गया समय' कांग्रेस नेता बोले- 10 सालों में प्रदेश का बहुत किया नुकसान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष बतरा ने भाजपा पर जाति-पाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक भाईचारा खराब हुआ है। लेकिन अब जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जाति-पाति के ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान करेगी। पांच अक्टूबर को मतदान के साथ ही हरियाणा से भाजपा की विदाई हो जाएगी।
भाजपा के राज में उपद्रवियों को खुली छूट', अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर राहुल का केंद्र पर हमला; कहा - मूक दर्शक बनी सरकार
भाजपा के राज में उपद्रवियों को खुली छूट', अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर राहुल का केंद्र पर हमला; कहा - मूक दर्शक बनी सरकार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार पर उपद्रवियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। राहुल ने चरखी दादरी और नासिक की घटनाओं के संदर्भ में ये टिप्पणी की।
Haryana Election: करनाल या लाडवा से चुनाव लड़ने को लेकर CM सैनी ने नहीं खोले पत्ते, BJP हाईकमान पर छोड़ा फैसला
Haryana Election: करनाल या लाडवा से चुनाव लड़ने को लेकर CM सैनी ने नहीं खोले पत्ते, BJP हाईकमान पर छोड़ा फैसला
हरियाणा में तीसरी बार सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम से लगी है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय किए जा चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी कहां से चुनाव लड़ेंगे भाजपा ने इसके लिए पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा था कि सीएम सैनी लाडवा सीट से मैदान में उतर सकते हैं।
Haryana Election 2024: कांग्रेस अभी तक फाइनल नहीं कर सकी प्रत्याशी, स्क्रीनिंग कमेटी दो दिन और करेगी मंथन
Haryana Election 2024: कांग्रेस अभी तक फाइनल नहीं कर सकी प्रत्याशी, स्क्रीनिंग कमेटी दो दिन और करेगी मंथन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में अभी भी उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। दिल्ली में चार दिन से चल रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लगभग दो दर्जन सीटों के लिए नाम फाइनल कर लिए गए हैं। अभी भी कुछ सीटों पर मंथन बाकी है। बता दें कि 90 सीटों पर टिकट के लिए कुल 2556 आवेदन आए हैं।
Haryana Election: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, दिग्विजय चौटाला को भेजा नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला
Haryana Election: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, दिग्विजय चौटाला को भेजा नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हैं। इस बीच आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में डबवाली विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी ने जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दिग्विजय चौटाला पर आचार संहिता के बावजूद गांवों में लाइब्रेरियों का शुभारंभ करने का आरोप है।
बसपा में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज, क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने दिए एक्शन के संकेत
बसपा में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज, क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने दिए एक्शन के संकेत
सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी आरक्षण के वर्गीकरण और क्रीमी लेयर के आदेश के विरोध में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि एससी/एसटी के वर्गीकरण और क्रीमी लेयर के पक्षधर लोगों की बसपा में कोई जगह नहीं है। मायावती ने आरक्षण को लेकर अपनी नीति को और स्पष्ट करते हुए कांग्रेस व अन्य दलों को एक बार फिर घेरा।
J&K Election: 'कश्मीरी हिंदू खदेड़े जा रहे थे, तब कहां थे', फारूक अब्दुल्ला पर जमकर बरसे BJP नेता तरुण चुग
J&K Election: 'कश्मीरी हिंदू खदेड़े जा रहे थे, तब कहां थे', फारूक अब्दुल्ला पर जमकर बरसे BJP नेता तरुण चुग
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी हमले तेज हो रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग नेकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधा। तरुण चुग ने कहा कि वह अक्सर चुनाव के समय वह घड़ियाली आंसू बहाते हैं।
Bihar Politics: केसी त्यागी का JDU प्रवक्ता पद से इस्तीफा, अब राजीव रंजन को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Bihar Politics: केसी त्यागी का JDU प्रवक्ता पद से इस्तीफा, अब राजीव रंजन को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। अब राजीव रंजन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हालांकि केसी त्यागी ने इस्तीफा क्यों दिया है इसके बारे में स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। जदयू ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है।