बिहार-झारखंड में कौन होगा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष? एमपी समेत कई राज्यों में इन नामों पर चर्चा तेज
बिहार-झारखंड में कौन होगा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष? एमपी समेत कई राज्यों में इन नामों पर चर्चा तेज
विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए चयन पर मंथन शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल ओडिसा तथा मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पार्टी के निराशजनक प्रदर्शन के बाद संगठनात्मक ढांचे में बदलाव को लेकर मीटिंग का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में बिहार झारखंड समेत आधा दर्जन राज्यों में प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार है।
Chirag Paswan: झारखंड में लोजपा (आर) अकेले लड़ेगी या गठबंधन में, निर्णय के लिए चिराग पासवान अधिकृत
Chirag Paswan: झारखंड में लोजपा (आर) अकेले लड़ेगी या गठबंधन में, निर्णय के लिए चिराग पासवान अधिकृत
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी या गठबंधन करेगी इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे। पार्टी सांसद अरुण भारती ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है और वे हर वर्गे के लोगों के मुद्दों को उठाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
JMM का हिमंत बिस्व सरमा पर हमला; कहा- बिना जानकारी के कानून सिखाने आए, BJP से भी किए कड़े सवाल
JMM का हिमंत बिस्व सरमा पर हमला; कहा- बिना जानकारी के कानून सिखाने आए, BJP से भी किए कड़े सवाल
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। झामुमो महासचिव ने कहा है कि हिमंत बिना जानकारी के कानून सिखाने के लिए आए हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान लगाए गए कंटीले तार और कंक्रीट के बैरियर लगाने को लेकर BJP को भी घेरा।
रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक बार फिर सोमवार को असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधा।
UP Politics: सत्ता से दूरी और कैडर की कमजोरी ने बदली हाथी की चाल, कांशीराम के इस सूत्र पर BSP करेगी कदमताल
UP Politics: सत्ता से दूरी और कैडर की कमजोरी ने बदली हाथी की चाल, कांशीराम के इस सूत्र पर BSP करेगी कदमताल
अंबेडकरनगर की कटेहरी प्रथम जिला पंचायत सीट पर उपचुनाव में मिली जीत के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ने का निर्णय किया है। राजनीति से संन्यास की खबर के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं ले रही हैं। बसपा के लिए अपनी अंतिम सांस तक समर्पित रहने का मेरा फैसला अटल है।
J&K Election: सात दशक बाद सच होने जा रहा सपना, विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे विस्थापित हिंदू
J&K Election: सात दशक बाद सच होने जा रहा सपना, विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे विस्थापित हिंदू
जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होगा। विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। वहीं पाकिस्तान से आए विस्थापित हिंदू भी 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के स्थायी निवासी बन गए हैं। वो भी इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे जो उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है।
जम्मू। देश के विभाजन के समय पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर आने वाले विस्थापित हिंदू भी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बेहद उत्साहित हैं।
J&K Election 2024: बीजेपी ने वापस ले ली लिस्ट, सुबह जारी की थी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची
J&K Election 2024: बीजेपी ने वापस ले ली लिस्ट, सुबह जारी की थी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद बीजेपी ने आज पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में उन्होंने 44 उम्मीदवारों को एलान किया था। लेकिन बीजेपी ने थोड़ी देर बाद लिस्ट को वापस ले ली सूची में संशोधन कर दोबारा जारी करेगी। इस लिस्ट में बीजेपी नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को टिकट नहीं मिला था।
कांग्रेस में समन्वय बनाने को 19 सदस्यीय समिति गठित, निकाय व पंचायत चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व को दिया जाएगा सुझाव
कांग्रेस में समन्वय बनाने को 19 सदस्यीय समिति गठित, निकाय व पंचायत चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व को दिया जाएगा सुझाव
उत्तराखंड में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के साथ ही केदारनाथ उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने 19 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति में वरिष्ठ नेताओं और तीन महिला प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समिति पार्टी नेतृत्व को चुनावों से संबंधित सुझाव देगी। इस कदम का उद्देश्य पार्टी के भीतर बेहतर तालमेल स्थापित करना है।
Haryana Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP के साथ गठबंधन करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP नेता ने खुद ही दिया जवाब
Haryana Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP के साथ गठबंधन करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP नेता ने खुद ही दिया जवाब
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बीजेपी के साथ गठबंधन करने के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं रिकॉर्ड पर आश्वासन दे सकता हूं कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा।
अखिलेश बोले- लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है भाजपा, आरक्षण का लाभ करना चाहती है खत्म
अखिलेश बोले- लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है भाजपा, आरक्षण का लाभ करना चाहती है खत्म
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। मंडल आयोग की सिफारिशों से 52 प्रतिशत आबादी के भविष्य के जो रास्ते खुले आरक्षण का लाभ मिला उसे भाजपा खत्म करना चाहती है। अखिलेश ने कहा कि सपा सामाजिक सद्भाव की राजनीति करती है और वह भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को समाप्त करेगी।
Himachal Assembly Monsoon Session: हंगामेदार रहेगा विधानसभा मानसून सत्र, पूरी तैयारी में विपक्ष; 10 बैठकें होंगी आयोजित
Himachal Assembly Monsoon Session: हंगामेदार रहेगा विधानसभा मानसून सत्र, पूरी तैयारी में विपक्ष; 10 बैठकें होंगी आयोजित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र इस बार हंगामेदार रहने वाला है। विपक्ष ने सत्र की पूरी तैयारी कर ली है। विधान सभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा सत्र के दौरान इस बार खूब नोक झोंक देखने को मिलेगी। जयराम ठाकुर ने कमर कस ली है।