UP News: सीएम योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हमारी सरकार दे रही 'खटाखट' नौकरी
UP News: सीएम योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हमारी सरकार दे रही 'खटाखट' नौकरी
सीएम योगी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुआ कहा कि हमारी सरकार में युवाओं को खटाखट नौकरियां मिल रहीं हैं। यही असली खटाखट है। चुनाव के समय जिन मौसमी खटाखट वालों ने लोगों से साल भर में एक लाख रुपये और हर महीने 8500 रुपये बैंक खाते में खटाखट भेजने का वादा किया था अब वह गायब हैं। फिर चुनाव आएगा तो यह मौसमी नेता आपके सामने होंगे।
यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज, कांग्रेस और सपा ने उतारे प्रभारी; असमंजस में दावेदार
यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज, कांग्रेस और सपा ने उतारे प्रभारी; असमंजस में दावेदार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन का करार तो जारी रहेगा लेकिन अब तक सीटों का बटवारा नहीं हो सका है। दोनों ही पार्टी ने सीसामऊ विधानसभा सीट पर प्रभारी नियुक्त कर दिए। इससे दावेदरों में असमंजस का दौर है। सपा व कांग्रेस दोनों ही इस सीट पर दावा कर रहे हैं।
आदाणी मुद्दे पर बीजेपी से आर-पार के मूड में कांग्रेस, 22 अगस्त को देशभर में प्रदर्शन का एलान
आदाणी मुद्दे पर बीजेपी से आर-पार के मूड में कांग्रेस, 22 अगस्त को देशभर में प्रदर्शन का एलान
सेबी चीफ पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उधर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देशभर में 22 अगस्त को कांग्रेस इसको लेकर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने सेबी चीफ का इस्तीफा मांगा है।
Jharkhand Politics: 'झारखंडियों से धोखा, बाहरियों को मौका क्यों ', सुदेश महतो ने Hemant Soren के दावों की उधेड़ी बखिया
Jharkhand Politics: 'झारखंडियों से धोखा, बाहरियों को मौका क्यों ', सुदेश महतो ने Hemant Soren के दावों की उधेड़ी बखिया
धनबाद पहुंचे आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन पर सरकार के काम को लेकर जमकर हमला बोला। सुदेश ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंडी युवाओं के साथ धोखा और बाहरी युवाओं को मौका देने का काम कर रही है। नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को तरजीह देने की बात कहने वाली सरकार आज आज बाहरी युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही है।
Jharkhand Assembly Election: झारखंड में समय से पहले भी कराए जा सकते हैं विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन की तैयारियां पूरी
Jharkhand Assembly Election: झारखंड में समय से पहले भी कराए जा सकते हैं विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन की तैयारियां पूरी
Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को कहा कि झारखंड में समय से पूर्व विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है । सूत्रों के मुताबिक सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
Jharkhand elections: कांग्रेस दिल्ली में तैयार करेगी झारखंड विजय का मास्टरप्लान, मीटिंग के लिए पहुंचा प्रदेश नेतृत्व
Jharkhand elections: कांग्रेस दिल्ली में तैयार करेगी झारखंड विजय का मास्टरप्लान, मीटिंग के लिए पहुंचा प्रदेश नेतृत्व
Jharkhand assembly elections 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव पर इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की खास नजर है। झारखंड चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर सके इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व अभी से प्लानिंग में जुट गया। इसी क्रम में झारखंड कांग्रेस के महासचिव प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मिटिंग करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष गठबंधन में हिस्सेदारी को लेकर चर्चा करेंगे।
Haryana News: अब हरियाणा में 12वीं पास युवाओं को मिलेगा 1200 रुपये का बेरोजगारी भत्ता, CM नायब सैनी का एलान
Haryana News: अब हरियाणा में 12वीं पास युवाओं को मिलेगा 1200 रुपये का बेरोजगारी भत्ता, CM नायब सैनी का एलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने इस महीने यानी अगस्त से सक्षम युवा योजना के तहत पंजीकृत युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का एलान किया है। साथ ही नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 500 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
Exclusive Interview: किन मुद्दों पर होगा दिल्ली का चुनाव? जमानत के बाद Manish Sisodia का पहला धमाकेदार इंटरव्यू
Exclusive Interview: किन मुद्दों पर होगा दिल्ली का चुनाव? जमानत के बाद Manish Sisodia का पहला धमाकेदार इंटरव्यू
AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी घोटाले में 17 महीनों से जेल में बंद थे लेकिन अब उन्हें जमानत मिल गई है। पार्टी परिवार और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद अपने दिए गए पहले इंटरव्यू में सिसोदिया ने कई बड़ी बातें कहीं। फिर चाहे वो घोटाला का आरोप लगने के बाद पार्टी की छबि और आगामी दिल्ली विभानसभा चुनाव में मुद्दे क्या होंगे?
यूपी में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, किशोरी लाल को दी गई सीसामऊ सीट की कमान
यूपी में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, किशोरी लाल को दी गई सीसामऊ सीट की कमान
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य सभी प्रमुख पार्टियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। वहीं कांग्रेस ने उपचुुनाव को लेकर कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। सांसद किशोरी लाल शर्मा को सीसामऊ इमरान मसूद को मीरापुर उज्जवल रमन सिंह को फूलपुर का पर्यवेक्षक बनाया गया है।