Skip to main content

दिल्ली सरकार का व्यापारियों को दिवाली गिफ्ट, खातों में सीधे ट्रांसफर होंगे 1600 करोड़ रुपये

दिल्ली सरकार ने व्यापारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। 2019 से लंबित लगभग 1600 करोड़ रुपये के जीएसटी रिफंड को सरकार व्यापारियों के खातों में ट्रांसफर करेगी। इस फैसले से व्यापारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे अपने त्योहार को और अधिक खुशहाल बना सकेंगे। सरकार ने IIT हैदराबाद के सहयोग से एक नया आईटी सिस्टम भी विकसित किया है।

VP Election: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले NDA सांसदों के साथ डिनर करेंगे PM मोदी, 9 सितंबर को होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक दिन पहले होने वाला यह आयोजन गठबंधन की एकता को मजबूत करने का एक प्रयास है। राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सभी सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है। यह रात्रिभोज मतदान के दौरान सांसदों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ सितंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे, जो नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले है।

कल्याण बनर्जी का TMC सांसदों पर फिर फूटा गुस्सा, निशाने पर शताब्दी राय; BJP नेता पर लगाए बड़े आरोप

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी सांसदों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने दो साल पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने महुआ मोइत्रा के बारे में अस्वीकार्य बातें कही थीं जिसका उन्होंने विरोध किया था। कल्याण ने दुःख जताया कि उस वक्त शताब्दी राय समेत तृणमूल के किसी सांसद ने उनका समर्थन नहीं किया।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी की पार्टी सांसदों के प्रति नाराजगी फिर सामने आई है। पिछले दिनों कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच विवाद देखने को मिला था।

पोते को गोद में लिए शाह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, फडणवीस-शिंदे के साथ की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग लालबागचा राजा गणपति की पूजा की और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर गए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुणे में गणेशोत्सव में भाग लिया और भारत को मजबूत बनाने की प्रार्थना की। नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी मुलाकात की।

बिहार SIR में आपत्ति दर्ज कराने की बढ़ेगी समय सीमा? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 8 सितंबर को सुनवाई

राष्ट्रीय जनता दल और एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। कोर्ट इस मामले पर 8 सितंबर को सुनवाई करेगा। राजद ने बाढ़ के कारण लोगों को हो रही मुश्किलों का हवाला देते हुए सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है 

'बिहार से ही सील होगी कांग्रेस की गाली वाली दुकान', राहुल गांधी पर भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा ने दरभंगा में कांग्रेस मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस मोदी को नेता मानती है और इसलिए अपशब्दों का प्रयोग करती है। उन्होंने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पीएम को गाली देने का आरोप लगाया।

अचानक दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, साथ में ट्रैवल कर रहे 2 दिग्गज नेता; अब क्या होने वाला है?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को निजी यात्रा पर दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और संजय झा भी दिल्ली गए हैं। संभावना है कि वे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मिलेंगे जिन्हें नीतीश कुमार पहले ही समर्थन दे चुके हैं। उनके बुधवार को पटना लौटने की उम्मीद है।

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दोपहर बाद सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निजी यात्रा पर दिल्ली गए हैं।

'तेजस्वी को CM उम्मीदवार मानने को भी तैयार नहीं राहुल गांधी', कद्दावर नेता के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

भाजपा नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए 14 लाख करोड़ रुपये दिए हैं और राज्य में कई विकास कार्य हो रहे हैं जिनमें नए एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे शामिल हैं। राज्य में रोजगार और मुफ्त बिजली पर भी सरकार काम कर रही है।

ED को देख दीवार कूदकर भागे TMC विधायक तो BJP ने कसा ममता बनर्जी पर तंज, अमित मालवीय बोले- ये एक फ्लॉप फिल्म...

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी पर तंज कसा है। मालवीय ने कहा कि टीएमसी विधायक का ईडी से बचने के लिए दीवारों पर कूदना और फोन तालाब में फेंकना एक फ्लॉप सीन है।

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस मामले में उनकी पहले गिरफ्तारी भी हो चुकी है लेकिन वो जमानत पर बाहर हैं।