'सामान्य ज्ञान की बात, कुछ गलत नहीं है...', मोदी सरकार के समर्थन में फिर उतरे शशि थरूर, समझिए क्या है पूरा मामला
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में पेश 130वें संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। अमित शाह द्वारा प्रस्तुत इस विधेयक में प्रावधान है कि यदि किसी मंत्री को पांच साल से अधिक की सजा वाले मामले में 30 दिन न्यायिक हिरासत में रहना पड़े तो उसे पद छोड़ना होगा। विपक्षी दलों ने इसे संविधान विरोधी बताते हुए विरोध किया।
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की है। दरअसल, मामला यह है कि बुधवार को लोकसभा में 130वें संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन बिल पेश किए। तीनों बिल को अमित शाह ने पेश किया।
अमित शाह और वेणुगोपाल में तीखी बहस, गृह मंत्री बोले- 'मैंने न सिर्फ इस्तीफा दिया, बल्कि...'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक 2025 केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किए। विधेयक पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया जिसके चलते अमित शाह और केसी वेणुगोपाल के बीच बहस हुई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए।
तेज प्रताप यादव ने पहली बार बताया, कौन है 'जयचंद'? बड़े भाई तेजस्वी को दी ये सलाह
RJD से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखाई है। उन्होंने अपने करीबी आकाश यादव को जयचंद बताते हुए राजनीति खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर भी सवाल उठाए। तेज प्रताप ने टीम तेज प्रताप के माध्यम से चुनाव लड़ने और जनसंवाद करने की बात कही है। उन्होंने तेजस्वी को जयचंदों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।
नीतीश कुमार को एक और झटका, 3 बार विधायक रहे कद्दावर नेता ने थामा RJD का दामन
मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने राजद में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता महागठबंधन को जिताना और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। बोगो सिंह ने जदयू पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि वामपंथ उनकी पारिवारिक विरासत है। उन्होंने बेगूसराय की सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया।
'भारत में बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे हालात....' SIR पर विपक्ष के हंगामे को लेकर BJP का पलटवार
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका होने पर विपक्ष ने चुनाव याचिका क्यों नहीं दायर की। पात्रा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं को चोर घोषित करना चाहते हैं।
अगला उपराष्ट्रपति कौन? अचानक चर्चा में आया इन 3 राज्यपालों का नाम, विपक्ष भी उतार सकता है उम्मीदवार
उपराष्ट्रपति पद के लिए चर्चा तेज है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में नाम पर मुहर लग सकती है। कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के नाम चर्चा में हैं। राजग नेताओं ने फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा को अधिकृत किया है।
अगला उपराष्ट्रपति कौन? आजकल ये सवाल खूब चर्चाओं में है। हालांकि पक्ष-विपक्ष ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं मगर रविवार को होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में नए उपराष्ट्रपति के नाम पर मुहर लग सकती है।
विजयवर्गीय बोले, '15 अगस्त को कटी-फटी आजादी मिली थी, एक दिन इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराएंगे
'मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वतंत्रता पर दिए बयान से राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विजयवर्गीय ने कहा कि भगत सिंह ने जिस आजादी के लिए फांसी ली वह हमें नहीं मिली बल्कि कटी-फटी आजादी मिली है। उन्होंने विभाजन का हवाला देते हुए इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराने की बात कही।
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा देश की स्वतंत्रता को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।
दोगुनी हुई जेपी सेनानियों की पेंशन, नीतीश कैबिनेट ने 6 एयरपोर्ट समेत 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
बिहार के पांच जिलों बेगूसराय सिवान पटना सहरसा और मधेपुरा में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए 2627.83 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा जिस पर 814 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने गया में टेक्सटाइल मिल खोलने और अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण को भी मंजूरी दी।
पटना। बिहार के पांच जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे। जिन जिलों में यह औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे, उनमें बेगूसराय, सिवान, पटना, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं।
उ०प्र०: विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री का एलान, प्रदेश में कोई भी स्कूल बंद नहीं कर रही है सरकार
लखनऊ ब्यूरो चीफ
कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति? NDA करने वाला है अपने उम्मीदवार की घोषणा; लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल
उपराष्ट्रपति चुनाव की चर्चा जोरों पर है क्योंकि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नए उम्मीदवार की तलाश जारी है। एनडीए संभावित उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को कर सकता है। विपक्ष भी संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है और मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी दलों से मिल रहे हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 अगस्त को होगा।
देश के अगले उपराष्ट्रपति कौन होंगे? इस बात की चर्चा उसी दिन से शुरू हो गई है, जिस दिन जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था। I.N.D.I गठबंधन की ओर से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनका उम्मीदवार कौन होगा।